छत्तीसगढ़ - विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए लाई जा रही 06 लाख 60 हजार की साड़ी जप्त

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए लाई जा रही 06 लाख 60 हजार की साड़ी जप्त
बिलासपुर 09 सितंबर 2023 - आगामी विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए लाई गई लाखों की साड़ियों को बिलासपुर पुलिस ने जब्त किया है। मामले में दो अलग - अलग थाना क्षेत्र में ये कार्रवाई की गई, जिसमें 06 लाख 60 हजार की साड़ियां पकड़ी गई। पहली कार्रवाई में 500 नग साड़ी व कपड़े, दूसरी कार्रवाई में 200 नग साड़ियां जब्त की गई है।

विधानसभा चुनाव को मद्देनजर पुलिस द्वारा भी मोढ़े मार्ग तखतपुर ग्राम चोरहा नवागांव में चेकिंग पॉइंट लगा कर जांच की जा रही थी। इसी दौरान बिलासपुर से ग्राम देवरहट की ओर जा रही टाटा मैजिक क्रमांक CG 12 AS 9822 में 149 नग साड़ी, 163 नग अन्य कपड़े कीमत करीबन 2 लाख 60 हजार रूपये को मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र के हरनाचाका निवासी 42 वर्षीय राजेश कश्यप के कब्जे से जब्त और स्विफ्ट कार क्रमांक CG 10 AY 2701 में भरी 248 नग साड़ी कीमत करीबन 03 लाख रुपए की पवन मखीजा 22 साल निवासी जूना पारा बिलासपुर के कब्जे से जब्त किया गया।

इसी तरह दूसरी बड़ी कार्रवाई रतनपुर पुलिस ने की है। वाहन चेकिंग के दौरान पुष्पराज बस से बस के केबिन में सफेद बोरी में रखे 200 नग कीमती साड़ी कीमत करीब 01 लाख रुपए को बरामद किया। उक्त साड़ी के संबंध में बस ड्राइवर तथा कंडक्टर से पूछताछ करने पर उनके द्वारा सहीं जानकारी नहीं दी गई। 

पकड़े गए लोगों ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने साड़ी बस में लोड़ करवाई थी। पुलिस द्वारा बस में सवार लोगों से पूछताछ करने पर किसी ने भी साड़ी अपनी होने की बात नहीं स्वीकारी। फिलहाल दोनों थाना क्षेत्र में धारा 102 जाफौ के तहत जब्त कर आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH