छत्तीसगढ़ में ब्लड घोटाला , दान में मिले खून को बेच कर भरा जेब , सुपरवाइजर और लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार

रायपुर , 10-09-2023 1:45:55 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में ब्लड घोटाला , दान में मिले खून को बेच कर भरा जेब , सुपरवाइजर और लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार
रायपुर 09 सितंबर 2023 - ब्लड बैंक से निःशुल्क मिलने वाले खून को बेचकर जेब भरने वाले ब्लड बैंक के सुपरवाइजर आसिफ इकबाल खान और टेक्नीशियन मनोज टंडन को गोलबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल भारतीय रेडक्रास सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर के जनरल सेक्रेटरी डा.रूपल पुरोहित ने गोलबाजार पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि भारतीय रेड क्रास सोसायटी की DKS अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में मार्च और अप्रैल 2020 महीने में ब्लड बैंक इंचार्ज डा. वी बघेल ने रक्तदान में मिले निःशुल्क खून को जरूरतमंद मरीज को देने का आदेश दिया था। इसके बावजूद ब्लड बैंक के सुपवाइजर आसिफ इकबाल खान और लैब टेक्नीशियन मनोज टंडन ने आरसी ब्लड बैंक न्यू राजेंद्र नगर रायपुर को 105 यूनिट ब्लड को 47 हजार 250 रुपए लेकर दी थी।

वहीं पैसे लेने के बाद भी इसकी न तो कोई रसीद काटी न ही ब्लड बैंक के बैंक खाते में कोई रकम जमा कराई।शिकायत मिलने पर इस प्रकरण की जांच प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर जयंत नहाटा की अध्यक्षता में जांच समिति ने की। समिति ने जांच में शिकायत को सही पाकर मामले में अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने का आदेश दिया था। जिस पर गोलबाजार पुलिस ने 08 सितंबर को धारा 408, 34 के तहत अपराध कायम कर लिया।

इस मामले को SSP प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुये ASP सिटी व अपराध अभिषेक माहेश्वरी, थाना प्रभारी गोलबाजार को आरोपितों की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने को कहा। पुलिस टीम ने रिपोर्टकर्ता डा.रूपल पुरोहित समेत अन्य गवाहों के बयान दर्ज करने के साथ ही विस्तृत पूछताछ कर फरार आरोपितों की तलाश शुरू की।

जिसके बाद केबीटी-152, गुरुनानक चौक, कबीरनगर निवासी ब्लड बैंक के सुपरवाइजर आसिफ इकबाल खान (41) और आदर्शनगर, सतनामी पारा, पंडरी निवासी लैब टेक्नीशियन मनोज टंडन (35) को गिरफ्तार करने के साथ कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH