छत्तीसगढ़ - इन विधायकों की हुई छुट्टी और इनकी टिकिट हुई पक्की , कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमेटी में बनी सहमति

रायपुर , 09-09-2023 3:41:16 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इन विधायकों की हुई छुट्टी और इनकी टिकिट हुई पक्की , कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमेटी में बनी सहमति
रायपुर 08 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में टिकट बांटने से पहले मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद यह तय किया गया कि कमजोर परफार्मेंस वाले विधायकों की टिकट काटी जाएगी। हालांकि यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कांग्रेस कितने विधायकों का टिकट काटेगी। सूत्रों की मानें तो स्क्रीनिंग कमेटी के फैसले पर केंद्रीय चुनाव समिति विचार करेगी, उसके बाद ही विधायकों के टिकट को काटा जाएगा।

स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन, सदस्य नेट्टा डिसूजा और एल हनुमंतथिया के साथ बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव मौजूद थे। बैठक में एक नाम वाली सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा पहली सूची में करने पर सहमति बनी है। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो बैठक में माकन ने पहले उन सीटों को लेकर चर्चा की, जहां भाजपा के प्रत्याशी घोषित हो गए हैं। वहां के पैनल को लेकर एक-एक नेता से राय ली गई। इसके बाद बस्तर और फिर सरगुजा की उन सीटों की चर्चा हुई, जहां से सिर्फ एक नाम आया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन, उपमुख्यमंत्री टीएस सिहंदेव अंबिकापुर, विधानसभा अध्यक्ष डा चरण दास महंत सक्ती, ताम्रध्वज साहू- दुर्ग ग्रामीण, रविंद्र चौबे- साजा, मोहम्मद अकबर- कवर्धा, डा. शिव डहरिया- आरंग, गुरु रुद्रकुमार-नवागढ़, जय सिंह अग्रवाल- कोरबा, अनिला भेडिया- डौंडी लोहारा और मोहन मरकाम को कोंडागांव से टिकट देने पर सहमति बन गई है। मंत्री उमेश पटेल, कवासी लखमा का कोटा और अमरजीत भगत का सीतापुर से नाम फाइनल माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ विधायकों की सीट पर कोई परिवर्तन नहीं करने पर सहमति बनी है। विधानसभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम का केशकाल, धनेंद्र साहू का अभनपुर, रामपुकार सिंह का पत्थलगांव, अरुण वोरा का दुर्ग शहर, अमितेष शुक्ल का राजिम, लखेश्वर बघेल का बस्तर और दलेश्वर साहू का डोंगरगांव से नाम फाइनल माना जा रहा है। विकास उपाध्याय को रायपुर पश्चिम, शैलेश पांडे को बिलासपुर, विनोद चंद्राकर का महासमुंद, विक्रम मंडावी को बीजापुर सीट से टिकट तय माना जा रहा है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH