छत्तीसगढ़ - अब अटैचमेंट पर चलेगा शासन का डंडा , स्कूल शिक्षा विभाग ने अपनाया सख्त तेवर

रायपुर , 08-09-2023 8:34:31 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अब अटैचमेंट पर चलेगा शासन का डंडा , स्कूल शिक्षा विभाग ने अपनाया सख्त तेवर
रायपुर 08 सितंबर 2023 - सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर पदोन्नति व मनमानी पदस्थापना के मामले में कार्रवाई के बाद अब स्कूल शिक्षा विभाग का अटैचमेंट पर डंडा चलेगा। विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) काे तत्काल प्रभाव से अटैचमेंट (संलग्नीकरण) खत्म करने का निर्देश दिया है। अटैचमेंट खत्म नहीं करने पर DEO पर कार्रवाई हो सकती है। 

जानकारों की मानें तो स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी अटैचमेंट करने से जिन स्कूलों में शिक्षकों की जरूरत है, वहां शिक्षकों की कमी हो जाती है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो जाती है। रायपुर , दुर्ग - भिलाई , कोरबा बिलासपुर , बस्तर लगभग सभी जिलों में अटैचमेंट का खेल जारी है। शिक्षक की मूल पदस्थापना कहीं है और वह सेवाएं कहीं और दे रहे हैं।

जो शिक्षक अटैचमेंट का लाभ लेकर स्कूलों में वर्षो से कार्यरत हैं, उन्हें उनके मूल विभाग यानी मूल स्कूल में तत्काल भेजा जाएगा। यदि शिक्षक अपनी मूल जगहों में नहीं जाते हैं तो उन पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। गौरतलब है कि जब तक प्रदेश में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती है, तब तक शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण करना भी जरूरी है।

गौरतलब है कि विभाग ने इसी सप्ताह मनमानी तरीके से पदस्थ किए गए 2,723 शिक्षकों की पदस्थापनाआदेश को निरस्त किया है। इस मामले में 12 अधिकारी-कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई भी हो चुकी है। ज्ञात हो कि प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती होने के बाद भी मनमानी पदस्थापना और अटैचमेंट के कारण चार हजार से अधिक स्कूलों में एकल शिक्षक ही हैं। प्रदेश 57 हजार निजी और सरकारी स्कूलों में करीब 60 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

स्कूल शिक्षा प्रमुख सचिव डा. आलोक शुक्ला ने बताया कि अटैचमेंट खत्म करने के लिए पहले भी निर्देश दिया गया है। फिलहाल कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH