छत्तीसगढ़ - पुलिस हिरासत में शराब कोचिया की मौत , आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

धमतरी , 08-09-2023 12:27:33 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिस हिरासत में शराब कोचिया की मौत , आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम
धमतरी 07 सितंबर 2023 - पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत से सनसनी फैल गयी है। मामला कुरुद थाना का है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से आरोपी की मौत हुई है। मृतक का नाम शिवचरण चक्रधारी बताया जा रहा है, जो कुरुद के धोबी चौक का रहने वाला है। 

जानकारी के मुताबिक शिवचरण को पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा था। बुधवार की रात 8 बजे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा था। करीब 2 घंटे बाद परिजनों को पुलिस की तरफ से सूचना दी गयी कि शिवचरण की तबीयत बिगड़ गयी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर जब 11 बजे परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, तो परिजनों ने उसे मृत बता दिया। इधर आरोपी की मौत पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद शिवरचरण से मारपीट की है, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। परिजनों ने इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। 

परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में जानकारी छुपा रही है। इधर नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और सड़क पर उतरकर जाम करने की कोशिश करने लगे। हालांकि मौके पर पहुंची ने ग्रामीणों और परिजनों को किसी तरह से समझा बुझाकर मामला शांत किया। मृतक का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कराया जायेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH