तीन कारोबारी को फंसाने के लिए नाबालिग को मोहरा बना कर शातिर ने रची ऐसी शाजिश की पुलिस भी रह गई हैरान

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तीन कारोबारी को फंसाने के लिए नाबालिग को मोहरा बना कर शातिर ने रची ऐसी शाजिश की पुलिस भी रह गई हैरान
इंदौर 07 सितंबर 2023 - अपराधी अपराध करने के लिए किसी भी हद तक नीचे जा सकते हैं। इस प्रकार की चौंकाने वाली एक घटना सामने आई है। एक लिस्टेड गुंडे हेमंत चोपड़ा ने 3 कारोबारियों को फंसाने के लिए एक 15 साल की नाबालिग लड़की को मोहरा बनाकर कारोबारियों को अपहरण और दुष्कर्म में फंसाने के बदले लड़की को 1 करोड़ दिलाने का झांसा दिया। किसी को शक न हो इसके लिए दोस्त के साथ नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। 

इसके बाद साजिश के अनुसार नाबालिग ने सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण का आरोप लगा दिया। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तुरंत ही तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। FIR की तैयारी के बीच डीसीपी अभिषेक आनंद ने पीड़िता के मोबाइल की जांच की लेकिन उसमें से सारे मैसेज डिलीट मिले। एक हिडन मैसेज हाथ लगा जिसमें गुंडे हेमंत का संदेश था कि एक और आदमी की फंसाना है। यहीं से कहानी ने पलटा खाया और पुलिस की सख्ती से नाबालिग टूट गई। 

पूछताछ में एमआइजी थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी ने बताया कि स्वजन की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। कर्जदारों के कारण माता-पिता में कलह होती रहती है। हेमंत को किशोरी मौसा बोलती है। उसको परिवार की माली हालत की जानकारी थी। किशोरी को साजिश के बारे में बताया तो उसने मना कर दिया।

घर में विवाद बढ़ने पर घर में जहर खाने की नौबत आ गई। गुस्से में किशोरी ने हेमंत से बात की और कहा कि व फीजिकल (शारीरिक संबंध बनाने) के भी तैयार है। इसके बाद हेमंत से एलआइजी में मिली और युवक से शारीरिक संबंध बनाए। तय साजिश के अनुसार निपानिया पहुंची और सुनसान जगह देख कर झाड़ियों में गिर गई। हेमंत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचा और पीड़िता को लसूड़िया थाने ले गया।

मामले में पुलिस ने हेमंत और उसके साथियों पर बलात्कार सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH