राजधानी के एक घर में चल रहा था सेक्स रैकेट , महिला आयोग ने पुलिस के साथ किया भंडाफोड़ ,,

देश , 31-08-2020 6:01:09 PM
Anil Tamboli
राजधानी के एक घर में चल रहा था सेक्स रैकेट , महिला आयोग ने पुलिस के साथ किया भंडाफोड़ ,,
नई दिल्ली 31 अगस्त 2020 - दिल्ली महिला आयोग ने शुक्रवार देर रात रोहिणी सेक्टर 6 से एक लड़की को जिस्मफरोशी के गोरख धंधे से रिहा करवाया और सेक्स रैकेट बंद करवाया. आयोग की 181 हेल्पलाइन पर एक महिला ने कॉल करके बताया कि उसे रोहिणी के एक घर में कैद करके रखा गया है और उससे ज़बरन जिस्मफरोशी करवाई जा रही है. लड़की ने बताया कि उसके पुराने घर के पास रहने वाले एक जानकार व्यक्ति ने उसे कहा था कि वो उसे पैसे 'शॉर्टकट' तरीक़े से कमाने वाली नौकरी दिलवाएगा.

लड़के की बातों में आकर लड़की उसके साथ 25 अगस्त को रोहिणी सेक्टर 6 के एक घर में गयी, जहां उससे 3 दिन तक जिस्मफरोशी करवाई गई. जब लड़की ने मना करा तो उसे धमकाया गया और घर को लॉक कर दिया गया. लड़की ने बताया कि उस घर में दिन में कई कस्टमर आते थे और वहां जिस्मफरोशी का धंधा खुलेआम चलता है.

सूचना मिलते ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल और सदस्या किरण नेगी ने एक टीम देर रात गठित की जो पुलिस के साथ दिए गए पते पर पहुंची. घर के अंदर टीम ने पाया कि पीड़िता के अलावा 2 महिलाएं, मुख्य आरोपी और कुछ कस्टमर भी थे. मुख्य आरोपी जितेश एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया और टीम को अंदर आते देख वो पीछे के दरवाजे से भाग खड़ा हुआ. उन दोनों के साथ एक और महिला ने भी भागने का प्रयास किया जो की नाकाम रही. महिला ने बताया कि वो जितेश की पार्टनर है और उसने कबूला की दोनों मिलकर वहां जिस्मफरोशी का काम करवाते हैं.

मौके से कॉल करके शिकायत करने वाली पीड़िता को रेस्क्यू करवाया गया और घर में मौजूद सभी व्यक्तियों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया. पुलिस के सामने दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया किस प्रकार उसे धोखे से घर मे लाकर जिस्मफरोशी में धकेलने का प्रयास किया.
पुलिस ने आरोपी जितेश की पार्टनर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और ITPA सेक्शन 3/4/5/6 और IPC सेक्शन 343/506/509/34 के तहत FIR दर्ज कर ली है. पुलिस मुख्य आरोपी जितेश को भी तलाश रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार्यवाही के बाद पीड़िता को सुरक्षित उसके घर वापिस पहुंचा दिया गया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH