पति के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने थाने गई विवाहिता से गैंगरेप , सब इंस्पेक्टर सहित 07 लोगो पर FIR दर्ज

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने थाने गई विवाहिता से गैंगरेप , सब इंस्पेक्टर सहित 07 लोगो पर FIR दर्ज
पलवल 05 सितंबर 2023 - हरियाणा के पलवल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पति के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची महिला से पुलिस सब इंस्पेक्टर के दोस्तों ने गैंगरेप किया. इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि एक विवाहित महिला जो अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची थी, वहां तैनात सब इंस्पेक्टर के साथियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने उसे तीन दिनों तक एक घर में बंधक बनाकर रखा, जहां उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया, बाद में, आरोपियों ने उसे एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया और उसने भी यौन उत्पीड़न किया. इस मामले में रविवार को हसनपुर थाने के सब इंस्पेक्टर समेत सात लोगों पर FIR दर्ज की गयी है।

पुलिस के अनुसार, महिला 23 जुलाई को हसनपुर पुलिस स्टेशन आई थी जहां उसकी मुलाकात आरोपी सब इंस्पेक्टर शिव चरण से हुई थी, उसने महिला की शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया।

शिव चरण ने उसे अपने साथी बल्ली के साथ पास के एक खेत में जाने के लिए मजबूर किया जहां निरंजन और भीम नाम के शख्स भी मौजूद थे. तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया.

महिला ने अपनी शिकायत में कहा, 'वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर, तीनों उसे पलवल में शांति नाम की महिला के घर ले गए, जहां उन्होंने उसे रात भर रखा और उसके साथ बलात्कार किया.' बाद में उसे बिजेंद्र नाम के व्यक्ति को बेच दिया गया, जिसने अपने बहनोई गजेंद्र के साथ मिलकर सब-इंस्पेक्टर शिव चरण की मौजूदगी में उसके साथ बलात्कार किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH