चोरी के आरोप में गिरफ्तार TI सहित चार पुलिसकर्मियों का होगा नार्कोटेस्ट , कोर्ट ने दी मंजूरी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चोरी के आरोप में गिरफ्तार TI सहित चार पुलिसकर्मियों का होगा नार्कोटेस्ट , कोर्ट ने दी मंजूरी
अलीराजपुर 03 सितंबर 2023 - अंग्रेजो के जमाने के सोने के 240 सिक्के चोरी करने के मामले में पुलिस अब चारों पुलिसकर्मियों का नार्को, पालीग्राफ व ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराएगी। पुलिस ने इसके लिए कोर्ट से अनुमति ले ली है। जांच कराने में करीब पांच लाख रुपये का खर्च आएगा। पुलिस ने इसके लिए गृह विभाग से राशि मांगी है। पुलिस का मानना है कि टेस्ट होने के बाद आरोपितों से सिक्के बरामद किए जा सकेंगे।

बता दें कि सोंडवा थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी विजय देवड़ा , प्रधान आरक्षक सुरेश चौहान , आरक्षक राकेश व वीरेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस ने आदिवासी महिला से 240 सोने के सिक्के चुराने का मामला दर्ज किया था। करीब 35 दिन फरार रहने के बाद आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपितों से पूछताछ में पुलिस सिक्कों के संबंध में कोई भी जानकारी हासिल नहीं कर पा रही थी कोर्ट ने पहली बार पांच दिन के रिमांड पर आरोपितों को सौंपा था। हालांकि, इस अवधि में भी पुलिस असफल रही। इस पर 31 अगस्त को कोर्ट ने अवधि बढ़ाते हुए 08 सितंबर तक का रिमांड दिया था।

दरअसल सोंडवा थाना क्षेत्र के ग्राम बेजड़ा निवासी रमकुबाई भयड़िया ने गत 20 जुलाई को पुलिस को अपनी शिकायत में कहा था कि वह अपने जेठ की बहू के साथ मजदूरी करने गुजरात गई थी। वहां एक मकान में काम करते समय उन्हें सोने के 240 सिक्के मिले। इन्हें लेकर वे गांव आ गईं और सारे सिक्के अपने घर में गाड़ दिए थे यह खबर तेजी से फैल गई। इस पर चार पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और धमकाया। इसके बाद घर में जगह-जगह खोदाई कर सिक्के निकालकर ले गए। जांच के बाद पुलिस ने थाना प्रभारी सहित चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH