छत्तीसगढ़ - सब इंजीनियर को चार साल की सजा , 09 साल पहले 05 लाख रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार

रायपुर , 03-09-2023 5:05:40 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सब इंजीनियर को चार साल की सजा , 09 साल पहले 05 लाख रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार
रायपुर 02 सितंबर 2023 - नौ साल पहले पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़े सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में पदस्थ जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता बृजराज दास वैष्णव (60) को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने दो अलग-अलग धाराओं में चार और तीन साल की कारावास की सजा सुनाई है। मामला 30 दिसंबर, 2014 का है।

विशेष लोक अभियोजक मिथलेश वर्मा ने बताया कि रायपुर के गीतांजलि नगर सेक्टर तीन निवासी मुख्य अभियंता बृजराज दास वैष्णव ने सूरजपुर जिले में रेण नदी पर बने एनीकट के पूरक बिल के भुगतान के एवज में ठेकेदार विनीत सिंह (प्रोप्राइटर मेसर्स विनीत सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड) से 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की गई थी।

इसके बाद एसीबी की टीम ने मुख्य अभियंता को पांच लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। ठेकेदार विनीत सिंह ने एसीबी को बताया था कि रेण नदी में उनकी कंपनी को एनीकट बनाने के लिए करीब 17 करोड़ 62 लाख रुपये का ठेका मिला था, जिसमें 13 करोड़ का काम हो चुका था और सप्लीमेंट्री का काम करीब पांच करोड़ 34 लाख रुपये का था, जिसमें करीब 1.50 करोड़ के पूरक बिल का भुगतान रुका था।

इसी भुगतान के एवज में मुख्य अभियंता बृजराज दास वैष्णव ने 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने आरोपित अधिकारी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत तीन साल का सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माना, राशि न जमा करने पर छह महीने का अतिरिक्त कारावास और धारा 13 (1) डी, सहपठित धारा 13 (2) के तहत चार साल के सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माना और जुर्माना न जमा कराने पर छह माह की अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 15 मई 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 15 मई 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
माँ को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना 08 साल के मासूम को पड़ा भारी, माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर..
माँ को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना 08 साल के मासूम को पड़ा भारी, माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर..
सक्ती से बड़ी खबर - इन ग्राम पंचायतों में धारा 144 लागू , कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
सक्ती से बड़ी खबर - इन ग्राम पंचायतों में धारा 144 लागू , कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
स्कूल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 03 कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
स्कूल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 03 कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते संजय कुकरेजा सहित 15 जुआरी गिरफ्तार, तास और मोबाईल सहित डेढ़ लाख नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते संजय कुकरेजा सहित 15 जुआरी गिरफ्तार, तास और मोबाईल सहित डेढ़ लाख नगद जप्त
जांजगीर चाम्पा - हायवा की चपेट में आकर बाईक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - हायवा की चपेट में आकर बाईक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
चलती स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम
चलती स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH