झाड़ फूंक करने माँ बेटी को भेजती रही तांत्रिक के पास , तांत्रिक करता रहा दुष्कर्म ,,

देश , 30-08-2020 5:40:02 PM
Anil Tamboli
झाड़ फूंक करने माँ बेटी को भेजती रही तांत्रिक के पास , तांत्रिक करता रहा दुष्कर्म ,,
यमुनानगर 30 अगस्त 2020 - हरियाणा के यमुनानगर में एक नाबालिग 17 साल लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. एक तांत्रिक ने नाबालिग से कई बार रेप किया. हैरान करने वाली बात यह रही कि हर बार नाबालिग की मां और मौसी खुद अंधविश्वास में डूबकर रात के समय अपनी बेटी को तांत्रिक के पास भेजती थीं. तंत्र-मंत्र के नाम पर तांत्रिक लंबे समय तक बच्ची के साथ गलत काम करता रहा.  

बच्ची अपनी मां को आपबीती सुनाती रही लेकिन मां और मौसी को यह गलत नहीं लगा. इस घिनौनी करतूत का खुलासा उस समय हुआ जब यह बात बच्ची के पिता को पता चली और उसने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 506 के तहत केस दर्ज कर तांत्रिक और पीड़िता की मां को गिरफ्तार कर लिया है.

नाबालिग बच्ची के साथ तांत्रिक ने कई बार किया रेप 

बता दें, बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है. मां ने अल्ट्रासाउंड करवाया जहां उसकी रिपोर्ट में रसोली और पथरी बताई गई. जब इस बारे में बच्ची की मौसी को पता चला तो उसने अपनी बहन को बताया कि उसके मायके के गांव में एक माता का भक्त रहता है, जिसका नाम सतीश है और वह इस बीमारी की दवाई भी देता है. फिर मां और मौसी  बच्ची को लेकर सतीश के पास गई, जहां सतीश इलाज करने के बहाने बच्ची के साथ बार-बार रेप करता रहा.  

पिता ने मांगी पुलिस से मदद 

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सतीश बच्ची की मां को रात में 12 बजे दीया जलाने के अलावा बच्ची को दुल्हन की तरह सजाकर नया चूड़ा पहनाकर उसके पास भेजने के लिए कहता. जिसके बाद उसकी पत्नी और मौसी बच्ची को तांत्रिक सतीश के हवाले कर देती. रोज बच्ची को अलग-अलग जगह ले जाकर  रेप किया जाता रहा. 

मां और तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

पिता की शिकायत पर यमुनानगर महिला पुलिस ने तांत्रिक सतीश और पीड़िता की मां को गिरफ्तार कर लिया. दोनों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. लेकिन अभी तक मौसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. 

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH