सक्ती - डॉ महंत की राह में आया बड़ा पत्थर , कट्टर समर्थक हुए विरोधी , अब कैसे करेंगे डॉ महंत

सक्ती , 31-08-2023 8:31:30 PM
Anil Tamboli
सक्ती - डॉ महंत की राह में आया बड़ा पत्थर , कट्टर समर्थक हुए विरोधी , अब कैसे करेंगे डॉ महंत
सक्ती 31 अगस्त 2023 -  सक्ती विधायक डॉ चरण दास महंत के लिए मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही हैं। विरोधियों की संख्या में लगातार इजाफा होते जा रहा है , जो कल तक कट्टर महंत समर्थक कहलाते थे वे सब सत्ता की चाह में महंत विरोधी कहलाने लगे है और इनकी फेहरिस्त दिन ब दिन बढ़ते ही जा रही है।

राजा सुरेन्द्र बहादुर , मनहरण राठौर , पं. देवेन्द्र अग्निहोत्री जैसे कई कट्टर महंत समर्थक अब खुल कर डॉ महंत के खिलाफत में उतर आए है और ये सभी नेता ऐसे है जो पल भर में समीकरण बदल सकते है।

अगर बात करे मनहरण राठौर की तो मनहरण राठौर सक्ती विधानसभा का जाना माना चेहरा है। वे साल 2003 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा थे। कड़ी टक्कर में 32 सौ मतों से मेघाराम साहू के हाथों उनको पराजय मिली जिसके बाद 2008 के चुनाव में मनहरण राठौर अपनी पत्नी को टिकट दिलाने में सफल हुए और उनकी धर्मपत्नी सरोजा मनहरण राठौर ने मेघाराम साहू को जबरदस्त पटकनी देते हुए जीत दर्ज की इसके बाद 2013 के चुनाव में सरोजा राठौर फिर से कांग्रेस की प्रत्याशी थी लेकिन वे भाजपा के खिलावन साहू से हार गई।

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मनहरण और उनकी पत्नी सरोजा राठौर का पत्ता काट कर चरणदास महंत को मैदान में उतारा था और इस चुनाव में डा महंत को जिताने में मनहरण राठौर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

लेकिन अब 2023 के विधानसभा चुनाव में मनहरण राठौर ने बगावत का रास्ता अख्तियार कर लिया है ऐसे में डॉ चरणदास महंत की राह आसान नजर नहीं आ रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH