सक्ती - डॉ चरणदास महंत की मुश्किलें बढ़ी , कट्टर महंत समर्थक ने विद्रोह कर टिकिट के लिए पेश की दावेदारी

सक्ती , 23-08-2023 7:55:43 PM
Anil Tamboli
सक्ती - डॉ चरणदास महंत की मुश्किलें बढ़ी , कट्टर महंत समर्थक ने विद्रोह कर टिकिट के लिए पेश की दावेदारी
सक्ती 23 अगस्त 2023 - सक्ती विधानसभा से डॉ चरण दास महंत की मुश्किलें बढ़ते ही जा रही है कभी कट्टर महंत समर्थक माने जाने वाले राठौर समाज के प्रमुख चेहरे और पूर्व में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रह चुके मनहरण राठौर ने भी टिकिट के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। 

समाज प्रमुखों और समर्थकों के साथ उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को आवेदन देकर कांग्रेस पार्टी से टिकट के लिए आवेदन किया है और प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। छात्र राजनीति से सक्रिय रहने वाले मनहरण राठौर को राजनीतिक रूप से सफलता उसे समय मिला, जब उनकी धर्मपत्नी सरोजा मनहरण राठौर 2013 में विधानसभा चुनाव जीतने में सफलता प्राप्त की। यह मनहरण राठौर की मेहनत का ही परिणाम था कि सरोजा राठौर ने कांग्रेस का परचम लहराया था। 

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरण दास महंत को सक्ती विधानसभा से जीत दिलाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और इसका भी सकारात्मक परिणाम मिला। डॉ चरणदास महंत ने 30 हजार से अधिक मतों से अपने प्रतिद्वंदी को हराकर सक्ती विधानसभा से जीत हासिल की और विधानसभा अध्यक्ष के पद पर पहुंचने में सफल हुए।

मीडिया से बात करते हुए मनहरण राठौर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता को अपनी पार्टी में दावेदारी करने का अधिकार है। 2003 में कांग्रेस पार्टी ने मुझे उम्मीदवार बनाया था। इस बार भी जनता ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया है। कांग्रेस पार्टी के सिपाही होने के नाते मैंने भी आवेदन किया है। और जनता के आशीर्वाद से हम आगे सफलता प्राप्त करेंगे। आगे समय बताएगा की परिस्थितियां क्या कहती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH