प्रदेश में गुरुवार की देर रात और हुआ कोरोना ब्लास्ट , अब संक्रमितों की कुल संख्या हुई ,,
छत्तीसगढ़ , 28-08-2020 5:26:01 AM
रायपुर 27 अगस्त 2020 - कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने देर रात नया मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक रात 11.30 बजे तक और 330 नए COVID19 मामलों की पुष्टि की गई है अब कुल संक्रमितों की संख्या 1,438 हो गई हैं।
जिसमे जिला रायपुर से 380, दुर्ग से 186, रायगढ़ से 55, राजनांदगांव से 53, बिलासपुर से 51, सरगुजा से 50, बस्तर से 47, बलौदाबाजार से 38, कांकेर से 34, दंतेवाड़ा से 28, महासमुंद से 24, सूजरपुर से 22, बीजापुर से 20, कोरिया से 19, सुकमा से 17, मुंगेली से 16, जांजगीर-चांपा से 15, धमतरी से 14, कबीरधाम से 11, बलरामपुर से 06, बालोद, जशपुर व नारायणपुर से 05-05, कोण्डागांव से 03, अन्य राज्य से 02, गरियाबंद व कोरबा से 01-01 मरीज शामिल है| आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना कायरस के परीक्षण हेतु कुल 533691 (RTPCR – 357950 + TrueNat – 35054 + Rapid Antigen Kit – 140687) सैम्पल जांच किया गया है, जिसमें 25658 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 14607 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 10806 मरीज सक्रिय हैं।














