सेमरिया गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर लिया गया ग्रामीणों का सैंपल ,13 निकले पॉजिटिव ,,
जांजगीर चाम्पा , 28-08-2020 1:48:56 AM
पामगढ़ से किशोरी कश्यप की रिपोर्ट -
जांजगीर चाम्पा 27 अगस्त 2020 - पामगढ़ ब्लाक के बहुचर्चित ग्राम सेमरिया को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का सैंपल लिया गया गुरुवार को कुल 58 लोगों के रैपिड एन्टीजन किट से सैंपल लिए गए, जिसमें 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | सभी पॉजिटिव मरीजों को जांजगीर के कोविड हॉस्पिटल भेजा गया है सैंपल लेने के दौरान एक ही घर के 8 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है |
ग्रामीणों की आक्रामकता को देखते हुए प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरतते हुए गांव में जिला से भारी पुलिस बल भेजा गया | साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह, डीएसपी दिनेश्वरी नन्द, ट्रैफिक डीएसपी संदीप मित्तल टीआई देवांगन गांव पहुंचे| पुलिस की तैनाती के बाद पामगढ़ एसडीएम अनुपम तिवारी व तहसीलदार जयश्री पथे की निगरानी में दोपहर 2 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम को दो 108 सहित 5 गाड़ियों में पामगढ़ से रवाना किया गया | जिसमें बीएमओ डॉ सौरभ यादव, बीटीओ आरके सुमन, सेक्टर प्रभारी बीएस ओगरे, आरएमओ असीम थवाईत, सनत बंजारे, अरुण बघेल, जय कुर्रे, सोनी लहरे, रमेश धीरही, अविनाश, लैब टेक्निशियन विक्रम बर्मन, सुनीता सिदार, भावना पटेल और गायत्री जांगड़े शामिल थे |
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेने के लिए गांव के प्राथमिक स्कूल को चिन्हाकित किया | स्वास्थ्य कर्मी गांव में लोगों की पहचान कर घरों से 108 के माध्यम से स्कूल तक लाया गया | आज 58 लोगों के रैपिड एन्टीजन किट से सैंपल लिए गए, जिसमें 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | सभी पॉजिटिव मरीजों को 108 के माध्यम से जांजगीर के कोविड हॉस्पिटल भेजा गया है|
आपको बता दे की सोमवार को संक्रमितों को जब लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो ग्रामीणों के साथ खूब हंगामा हुआ था | जिसके मद्देनजर आज पहले ही पुलिस बल तैनात किया गया था | भारी बारिस के बीच प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम में अपना काम किया |














