महिला अपने बेटे , बेटी और दामाद के साथ मिलकर चला रही थी सेक्स रैकेट , सभी गिरफ्तार

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला अपने बेटे , बेटी और दामाद के साथ मिलकर चला रही थी सेक्स रैकेट , सभी गिरफ्तार
हरिद्वार 14 अगस्त 2023 - उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह का खुलासा तब हुआ, जब एक पीड़िता ने देह व्यापार से जुड़े इन सभी लोगों की पुलिस में शिकायत की. पीड़िता ने दुष्कर्म करने, देह व्यापार के लिए मजबूर करने और सहयोग न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता के बताए ठिकाने पर छापा मारा और महिला सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. मुख्य आरोपी महिला का दामाद फरार चल रहा है. पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, हरिद्वार की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घर वालों से परेशान होकर वह अलग रहना चाहती थी. इसी दौरान नौकरी और घर की तलाश में उसकी मुलाकात हरिद्वार निवासी आशु प्रधान नाम के शख्स से हुई. उसने उसकी मुलाकात ज्वालापुर निवासी विपिन उर्फ बंटी से कराई. बंटी उसे ज्वालापुर में एक कॉलेज के पीछे स्थित कॉलोनी में ले गया, जहां मौजूद दो महिलाओं ने उसे अंजान व्यक्तियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा. ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़िता ने बताया कि वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी शीला रानी और उसकी बेटी साधना लड़कियों की निगरानी और उनके रहने-खाने की व्यवस्था करती थीं. वहीं शीला का बेटा और दामाद ग्राहक लाने का काम करते थे।

ताज़ा समाचार

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH