छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा टला , अगर ट्रेन 10 मिनट पहले आ जाती तो,,,

जगदलपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा टला , अगर ट्रेन 10 मिनट पहले आ जाती तो,,,
जगदलपुर 12 अगस्त 2023 - शुक्रवार को किरंदुल - कोत्तावालसा रेललाइन के किरंदुल सेक्शन अंतर्गत किरंदुल - बचेली के बीच रेलमार्ग पर पहाड़ से खिसकर भारी भरकम बोल्डर (चट्टान) गिरने से नौ घंटे दोनों स्टेशनों के बीच रेल आवागमन ठप रहा। घटना सुबह 9.10 बजे हुई।

घटना से दस मिनट पहले वहां से विशाखापत्तनम - किरंदुल नाइट एक्सप्रेस गुजरी थी। घटना का कारण रेललाइन दोहरीकरण के लिए पहाड़ को काटने से चट्टानों के पकड़ कमजोर होना बताया गया है। बताया गया कि घटनास्थल के आसपास पहाड़ को काटा गया है इससे चट्टानों के खिसकर पटरी पर गिरने की आशंका पहले से थी।

दंतेवाड़ा से किरंदुल तक 42 किलोमीटर सिंगल रेललाइन है इसलिए घटना से मार्ग बाधित हो गया। लगभग 30 मीटर के क्षेत्र में रेलमार्ग को नुकसान पहुंचा था। घटना के बाद किरंदुल और बचेली से रेल अधिकारियों ने घटनास्थल जाकर बोल्डर को हटाकर रेलमार्ग की मरम्मत कराई जिसके बाद शाम 6.25 बजे मार्ग बहाल हो सका।

मार्ग बाधित होने से 09 घंटे ट्रेनें नहीं चली। इससे रेलवे और NMDC को लगभग 10 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। मार्ग बाधित होने से किरंदुल से विशाखापत्तनम जाने वाली नाइट एक्सप्रेस को तीन घंटे की देरी से शाम साढ़े छह बजे किरंदुल से छोड़ा गया। यह गाड़ी रात नौ बजे जगदलपुर आकर आगे के लिए रवाना हुई।

ताज़ा समाचार

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH