क्वारंटाइन सेंटर में पुलिस आरक्षक ने महिला सिपाही के साथ किया दुष्कर्म , आरोपी आरक्षक गिरफ्तार ,,

झारखंड , 27-08-2020 6:45:13 PM
Anil Tamboli
क्वारंटाइन सेंटर में पुलिस आरक्षक ने महिला सिपाही के साथ किया दुष्कर्म , आरोपी आरक्षक गिरफ्तार ,,
जमशेदपुर 27 अगस्त 2020 -  झारखंड के जमशेदपुर में एक कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बने क्वारंटाइन सेंटर में महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. चौंकाने वाली बात यह है कि रेप का आरोप एक पुलिसवाले पर ही लगा है. प्रदेश के जमशेदपुर में एक महिला कॉन्स्टेबल ने अपने ही विभाग के एक कॉन्स्टेबल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. इसके बाद सिदगोड़ा थाना में सिपाही अनिल कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने का एक मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी कॉन्स्टेबल अनिल कुमार को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.
बताया जा रहा है कि महिला कॉन्स्टेबल और सिपाही अनिल कुमार सिदगोड़ा के प्रोफेसनल कॉलेज में बने क्वारंटाइन सेंटर  में एक ही जगह ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान महिला कॉन्स्टेबल के साथ सिपाही अनिल ने कुमार ने दुष्कर्म किया है.

रेप की वारदात के बाद महिला ने उसकी शिकायत सिदगोड़ा थाना में की. तब जाकर पुलिस हरकत में आई और सिपाही अनिल कुमार को हिरासत में लेकर जांच शुरू की गई. साथ ही सिपाही अनिल कुमार और पीड़िता का मेडिकल जांच भी करवाया गया. वहीं सिपाही अनिल कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. आरोपी सिपाही गोलमुरी के पुलिस लाइन में रहता है. महिला सिपाही के साथ उसे भी सिदगोड़ा के प्रोफेशनल कॉलेज में क्वारंटाइन सेंटर में ड्यूटी पर लगाया गया था.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला सिपाही एक महिला कैदी जिसे सरायकेला से क्वारंटाइन सेंटर जमशेदपुर के सिदगोड़ा भेजा गया था, उसकी देख रेख में थीं. वहीं आरोपी अनील कुमार भी सिदगोड़ा के क्वारंटाइन सेंटर में ही तैनात था. महिला के मुताबिक आरोपी सिपाही ने उसे क्वारंटाइन सेंटर के दूसरे तल्ले पर ले जाकर उसके साथ रेप किया है. जिसके बाद पुलिस ने कल ही आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया था. आरोपी सिपाही अनिल और पीड़ित महिला की मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH