अब इस मशहूर एक्ट्रेस के माता पिता को लिया कोरोना ने चपेट में , एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम में दी जानकारी ,,

बॉलीवुड , 27-08-2020 1:10:34 AM
Anil Tamboli
अब इस मशहूर एक्ट्रेस के माता पिता को लिया कोरोना ने चपेट में , एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम में दी जानकारी ,,
मुम्बई 26 अगस्त 2020 - कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन देश में करीब 65 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही रोजाना करीब 1000 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत भी हो रही है. अब एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के पेरेंट्स कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं. घर के बाकी के मेंबर, स्टाफ और तमन्ना खुद निगेटिव हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी. 

तमन्ना ने लिखा- “मेरे पेरेंट्स के अंदर वीकेंड में हल्के कोविड-19 के लक्षण दिख रहे थे. एहतियात के तौर पर घर के सभी लोगों ने तुरंत जांच कराई. अब रिजल्ट आ गया है. दुर्भाग्य से मेरे पेरेंट्स कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं. अधिकारियों को उनकी स्थिति के बारे में अपडेट किया गया है. हम सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं. बाकी के फैमिली मेंबर, स्टाफ और मेरा टेस्ट रिजल्ट निगेटिव आया है. भगवान की कृपा से वे अच्छी तरह से लड़ रहे हैं. आप सभी की प्रार्थनाएं और आशीर्वाद उन्हें ठीक करने में मदद करेगा.”
मालूम हो कि तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. लॉकडाउन के दौरान वो अपनी डेली रूटीन एक्टिविटीज शेयर करती रहती थी. उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपनी फिटनेस पर पूरा फोकस किया. उन्होंने योग करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. तमन्ना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ‘योग अपने पैर छूना नहीं है, आप वहां तक पहुंचते हुए क्या सीखते हैं ये उस बारे में है.’ 

वर्क फ्रंट पर, तमन्ना भाटिया को पिछली बार चिरंजीवी की फिल्म साय रा नरसिम्हा रेड्डी में देखा गया था. बॉलीवुड में तमन्ना ने अजय देवगन संग फिल्म हिम्मतवाला, अक्षय कुमार संग एंटरटेनमेंट और हमशकल्स जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH