सक्ती - लाखो के सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश , दो सुनार सहित चार आरोपी गिरफ्तार

सक्ती , 08-08-2023 12:27:31 AM
Anil Tamboli
सक्ती - लाखो के सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश , दो सुनार सहित चार आरोपी गिरफ्तार
सक्ती 07 अगस्त 2023 - बाराद्वार निवासी राजेश केडिया के घर में हुई लाखो की चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो खरीददार सुनार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दे कि राजेश केडिया की माता का निधन हो जाने से पूरा परिवार रेलवे स्टेशन के पास जय किशन केडिया के घर मे थे इसी का फायदा उठा कर अज्ञात चोरों ने नगद 04 लाख सहित सोने चांदी के जेवर कीमत 05 लाख 50 हजार की चोरी कर लिए थे।

सुबह जब राजेश केडिया का लड़का हनी केडिया अपने घर आया तो इस बात की जानकारी लगी घटना की सूचना तत्काल थाना बाराद्वार को दिए जाने पर थाना बाराद्वार में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 457 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस की अलग-अलग टीम के द्वारा नगर के CCTV कैमरा फुटेज और मोबाइल डाटा का अवलोकन करने पर या पता चला कि घटना की रात को 3 युवक एक बाईक में घटनास्थल के आसपास से गुजरे थे तस्दीक के दौरान पता चला कि उनमें से एक व्यक्ति आदतन चोर बाराद्वार बस्ती निवासी राजू खुंटे हैं।

पुलिस द्वारा राजू खूंटे को हिरासत लेकर पूछताछ किया तब राजू खुटे के द्वारा अपने दो अन्य साथी हिमायत खान निवासी जम्मू तथा विनोद चंद्रा निवासी गुजकुरिया, जैजैपुर के साथ मिलकर राजेश केडिया के घर चोरी करना कबूल किया तथा चोरी के सोना चांदी के जेवर पर सक्ती निवासी सुरेंद्र कसेर को 02 लाख 60 हजार में बेचना बताया।

चोरी के सोने चांदी के जेवर खरीदने वाले सुरेंद्र कसेर निवासी कसेर पारा सक्ती को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर राजू खूंटे से सोना चांदी खरीदना बताया और सोने को गलाकर ओम रिफाइनरी सक्ती के संचालक नवनाथ निकम को बेचना बताया , सुरेंद्र केसर के कब्जे से चोरी हुए चांदी के सिक्के एवं अन्य समाज को जप्त किया गया तथा ओम रिफाइनरी के मालिक नवनाथ निकम के द्वार सोने को रिफाइंड कर बिस्किट बना दिया गया था 65 ग्राम सोना जप्त किया गया है ।

आरोपी सुरेंद्र कसेर और नवनाथ निकम दारा आदतन रूप से कई बार चोरी का माल खरीदना पाए जाने से उनको धारा 413 भा.द.वि. के तहत गिरफ्तार किया गया है।

राजेश केडिया के घर चोरी के मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं जिन की पतासाजी हेतु टीम भेजी गयी है ।

गिरफ्तार आरोपी :-

01.राजू खूंटे पिता कन्हैयालाल खोटे उम्र 26 साल निवासी बाराद्वार बस्ती।

02. सुरेंद्र कुमार कसेर पिता याग्य चरन कसेर उम्र 37 साल, निवासी कसेर पारा, सक्ती (चोरी का सामान खरीदने वाला सोनार)

03. नवनाथ दादासो निकम पिता दादा सोने कम उम्र 31 साल निवासी ओम रिफाइनरी पुरेन्हा पारा सक्ती (ओम रिफाइनरी का संचालक एवं चोरी का सामान खरीदने वाला सोनार)

04. विनोद कुमार रोहिदास पिता गोकुल कुमार रोहिदास उम्र 28 वर्ष निवासी बाराद्वार बस्ती।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की फरमाइश से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की फरमाइश से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े सट्टा गिरोह का खुलासा, करोड़ो रुपये के साथ करन चौधरी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार, सक्ती से भी जुड़ रहा है कनेक्शन
छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े सट्टा गिरोह का खुलासा, करोड़ो रुपये के साथ करन चौधरी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार, सक्ती से भी जुड़ रहा है कनेक्शन
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH