PUBG गेम से हुई दोस्ती पहुँचा ब्लैकमेलिंग तक , क्या है मामला पढ़े पूरी खबर ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
PUBG गेम से हुई दोस्ती पहुँचा ब्लैकमेलिंग तक , क्या है मामला पढ़े पूरी खबर ,,
पुणे 26 अगस्त 2020 - महाराष्ट्र के शहर पुणे की एक 35 वर्षीय महिला ने झारखंड के रहने वाले एक युवक पर उसकी अश्लील फोटोज खींचने का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला ने शहर के सांगवी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि झारखंड का रहने वाला युवक कथित रूप से अपनी नौकरी के लिए पुणे आया था। इसी दौरान महिला ने उसे अपने घर में अस्थाई रूप से रहने का अनुमति दी थी। इस दौरान सोते वक्त युवक ने महिला की तस्वीरें खींच ली।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि झारखंड के रहने वाले राजा मेहरा नाम के युवक से उसकी दोस्ती ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के दौरान हुई थी। राजा ने महिला से उसकी नंबर मांगकर बातचीत शुरू की थी और इसी दौरान उसने बताया था कि उसे पुणे में नौकरी मिल गई है। अक्टूबर 2019 में युवक पुणे आया था और उसने महिला से कहा कि चूंकि उसके पास पैसे नहीं हैं ऐसे में वह कुछ दिन उसके घर में रहना चाहता है।

झारखंड लौटने पर शुरू की ब्लैकमेलिंग
20 अक्टूबर को युवक महिला के घर पहुंचा था, जहां महिला ने उसे अपने लिविंग रूम में रहने की अनुमति दी थी। इसी दिन युवक ने महिला के सोते वक्त उसके बेडरूम में उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं। दोपहर के वक्त सोकर उठने पर जब महिला को इसका पता चला तो उसने युवक से पूछताछ की। राजा ने इस दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया और वापस झारखंड लौट गया। झारखंड लौटने के बाद राजा ने उसकी तस्वीरों के बदले पैसे मांगना शुरू कर दिया और कई महीने तक उसे परेशान करता रहा।

14 फरवरी को परिवार को भेजी थी फोटोज
बाद में जब महिला ने राजा की बात नहीं मानी तो 14 फरवरी को उसने महिला की इन तस्वीरों को उसके पति और परिवार के लोगों को भेज दिया। इसके साथ ही राजा ने महिला को उसकी बेटी के साथ भी ऐसा करने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने परिवार के साथ पुलिस से मामले की शिकायत की। सांगवी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने महिला की शिकायत के आधार पर आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है और युवक की तलाश करा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH