दबंगों ने डोली रुकवा कर पिस्तौल के दम पर किया दलित दुल्हन का अपहरण , छः घण्टे तक ,,

देश , 26-08-2020 5:41:07 PM
Anil Tamboli
दबंगों ने डोली रुकवा कर पिस्तौल के दम पर किया दलित दुल्हन का अपहरण , छः घण्टे तक ,,
रोहतक 26 अगस्त 2020 - हरियाणा के रोहतक जिले के गांव मोखरा में एक दलित समुदाय की दुल्हन के अपहरण का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि गांव के ही दबंग जाति के बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर डोली रुकवा कर दुल्हन को किडनैप किया. कलानौर पुलिस थाना में दूल्हे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. दुल्हन के अपहरण की खबर से गांव में दहशत फैल गई. पुलिस ने अपरहण के 6 घंटे अंदर ही मुख्य आरोपी की बुआ के घर से लड़की को बरामद किया. 

पुलिस का कहना है कि दुल्हन का अपहरण उसी के गांव रहने वाले उच्च जाति के युवक मोहित ने अपने साथियों के साथ किया. लड़की को ढूंढ लिया गया है. उसका मेडिकल और बयान दर्ज कराया जा रहा है. वहीं पीड़ित दुल्हन ने बताया कि गांव के युवकों ने उसका अपरहण किया था और पहले भी आरोपी युवक उसे तंग करता था. शादी के बाद डोली को रास्ते में रुकवा कर बदमाशों ने दुल्हन का किडनैप किया था. 

पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कर रही है. लेकिन अभी तक सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. इन बदमाशों के खौफ की वजह से ही दुल्हन के परिजनों ने उसकी कम उम्र शादी करनी पड़ी. लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा बिल्कुल नहीं था कि आरोपी इस तरह से उसकी बेटी का अपहरण करेगा. इस घटना के बाद से लड़की के परिजन सदमे में हैं. 

दुल्हन के पिता का कहना है कि आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. मोहित मेरी बेटी का अपहरण कर उसके साथ गलत काम करना चाहता था. वह गांव में बदमाश बना हुआ है किसी भी दलित के साथ मारपीट करना और उनकी बेटियों को तंग और उनके छेड़छाड़ करना उसके लिए आम बात है. मोहित के तंग करने की वजह से ही उन्हें अपनी बेटी की कम उम्र में शादी करनी पड़ी. 

इलाके के डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि गांव मोखरा में एक दुल्हन का अपरहण कर लिया गया है. जांच में पता चला कि इस घटना के पीछे गांव के ही कुछ युवक हैं. आरोपियों को जल्द से जल्द से गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH