नदी में बह रहे दो युवकों को महिला ने अपनी साड़ी की मदद से बाहर निकाली अब हो रही है महिला की तारीफ ,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नदी में बह रहे दो युवकों को महिला ने अपनी साड़ी की मदद से बाहर निकाली अब हो रही है महिला की तारीफ ,,
बिलासपुर 26 अगस्त 2020 - मुंगेली जिले की मछुआरा समुदाय की पूर्णिमा केंवट की बहादुरी की चर्चा हो रही है। पूर्णिमा ने नदी में डूब रहे दो युवकों को अपनी साड़ी से खींचकर बचा लिया। उसकी इस हिम्मत, हौसले की पूरे जिले में तारीफ हो रही है। जिला प्रशासन पूर्णिमा को वीरता पुरस्कार देने के लिये राज्य शासन को प्रस्ताव भेज रहा है।

मुंगेली जिले में पिछले एक सप्ताह के दौरान लगातार बारिश हुई है और सभी नदी नाले उफान पर हैं। बीते 19 अगस्त को पथरिया तहसील के छिनभोग गांव में टेसुआ नदी भी उफान पर थी। इस नदी के पास से गुजरते वक्त पूर्णिमा केंवट और उसकी एक साथी महिला पंचवती ने देखा कि दो युवक नदी में फंस गये हैं और तेज बहाव में डूबने के लिये बचाव की गुहार लगा रहे हैं। पूर्णिमा ने जैसे ही देखा उसे कुछ और नहीं सूझा। वह नदी के उस किनारे तक पहुंच गई और अपनी साड़ी का पल्लू खोलकर नदी में फेंक दी। दूसरा सिरा पकडक़र उसने बारी-बारी दोनों युवकों को खींचकर नदी से बाहर निकाल लिया। साथी महिला पंचवती ने भी इसमें मदद की। दोनों युवकों की जान पूर्णिमा के साहस और त्वरित बुद्धि से बच गई। गांव के लोगों ने दोनों महिलाओं की सराहना की, पंचायत ने भी तारीफ की और बात मुंगेली जिला प्रशासन तक पहुंची। पथरिया एसडीएम अनुराधा अग्रवाल ने बताया है कि पूर्णिमा व उसकी साथी महिला के इस साहस को प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा, साथ ही राज्य सरकार को भी प्रदेश स्तरीय पुरस्कार के लिये प्रस्ताव भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH