छत्तीसगढ़ - पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर पूर्व पति और उसके दोस्त के ऊपर किया जानलेवा हमला ,,

कोरबा , 26-08-2020 4:38:20 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर पूर्व पति और उसके दोस्त के ऊपर किया जानलेवा हमला ,,
कोरबा 26 अगस्त 2020 - एक पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिल कर अपने पूर्व पति व उसके दोस्त पर प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवकों को गंभीर चोट आई है, जिसमें अपने दोस्त को पिटता देख बीच बचाव करने गए युवक को युवती व उसके बॉयफ्रेंड ने डंडे से पीटने के बाद ब्लेड से हमला कर दिया। खून से लथपथ युवक को उपचार के लिए सीएसईबी पुलिस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया।

इस मामले में पीड़ित करण यादव निवासी मानिकपुर ने बताया कि 3 साल पहले नेहा के साथ प्रेम विवाह हुआ था, दोनों का 2 साल का एक बच्चा भी है। लेकिन नेहा ने करण को छोड़ अब अपने बॉयफ्रेंड सागर गलवानी निवासी डिपरापारा के साथ रह रही है। पत्नी के छोड़ जाने के बाद करण ने बच्चे को अपने साथ रखा है, विवाद का कारण यही है कि नेहा बच्चे को अपने साथ रखना चाहती है लेकिन मामला अभी न्यायालय में लंबित है।

पीड़ित युवक ने बताया कि अपने दोस्त सीतामणी निवासी सोनू रात्रे के साथ टीपी नगर की ओर गया था, जहां उसका रास्ता रोक उसके साथ मारपीट की गई। करण को पिटता देख दोस्त सोनू बीच-बचाव करने गया, जिसके बाद सागर गलवानी ने उसपर ब्लेड से हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों युवक वहां से भाग चौकी पहुंचे पीड़ित युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में सीएसईबी चौकी पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश

छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल

सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील

भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH