हैवानियत - रेप का विरोध करने पर महिला की हत्या कर लाश के साथ किया दुष्कर्म

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हैवानियत - रेप का विरोध करने पर महिला की हत्या कर लाश के साथ किया दुष्कर्म
देहरादून 02 अगस्त 2023 - उत्तराखंड के देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने महिला की हत्या कर उसके शव के साथ दुष्कर्म किया और शव को कूड़ेदान में फेंककर फरार हो गया. कूड़ेदान में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. महिला के सिर और पैर में गहरे चोट के निशान मिले थे।

पुलिस ने हत्यारे को पकड़ने के लिए इलाके के CCTV कैमरे खंगाले और 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसने न सिर्फ महिला को मौत के घाट उतारा बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश देहरादून में एक सुलभ शौचालय का कर्मचारी है. रविवार रात रेलवे स्टेशन के पास एक शराब की दुकान पर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई. दोनों का साथ शराब पीने का प्रोग्राम बना और आरोपी उसे साथ शराब पिलाने के लिए अपने कमरे पर ले गया. जहां दोनों ने बैठकर शराब पी।

इसके बाद आरोपी नशे में महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा. विरोध करने पर महिला ने उसे काट लिया. इससे वह गुस्सा गया और उसने महिला के सिर को तीन से चार बार दीवार पर मारा और सिर पर छोटे सिलेंडर से भी वार उसे मौत के घाट उतारा और रेप किया।

सुबह जब आरोपी की आंख खुली और नशा उतरा तो उसने देखा कि महिला मृत पड़ी है. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने कूड़ेदान में फेंक कर फरार हो गया. वहीं इस मामले पर एसपी सिटी देहरादून सरिता डोभाल ने बताया कि घटना में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है जिसमें 376 सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई है।

ताज़ा समाचार

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH