ट्रेन में गोलीकांड के आरोपी RPF के जवान को लेकर हुआ चौकाने वाला खुलासा

महाराष्ट्र , 01-08-2023 4:12:46 AM
Anil Tamboli
ट्रेन में गोलीकांड के आरोपी RPF के जवान को लेकर हुआ चौकाने वाला खुलासा
मुंबई 31 जुलाई 2023 - जयपुर से चलकर मुंबई आने वाली ट्रेन में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के जवान ने फायरिंग कर दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 यात्री और एक RPF का ASI शामिल हैं।

आरोपी जवान की पहचान चेतन सिंह परमार के रूप में हुई है। अब चेतन के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर प्रवीण सिन्हा ने बताया कि चेतन गुस्सैल स्वभाव का था और पिछले दिनों से डिस्टर्ब चल रहा था। कमिश्नर प्रवीण सिन्हा ने बताया कि वारदात के दौरान चेतन ने पहले अपने सीनियर ASI टीकाराम मीणा को गोली मारी और इसके बाद जो सामने आया, उस पर फायरिंग कर दी। इसी कारण तीन यात्रियों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद चेतन ने चेन पुलिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

RPF के सुरक्षाकर्मियों को ARM गन दी जाती है। इसे AK-47 जितनी खतरनाक बताया जाता है। चेतन सिंह परमार और उसके साथी सूरत से ट्रेन में चढ़े थे। इनकी जिम्मेदारी सूरत से मुंबई तक ट्रेन की सुरक्षा करना था।

चेतन सिंह अपना ट्रांसफर होने से नाखुश था। इसी बात पर उसका अपने सीनियर टीका राम सिंह से विवाद शुरू हो गया। सूरत से चला यह झगड़ा महाराष्ट्र के पालघर और दहिसर के बीच उग्र हो गया। चेतन बेकाबू हो गया और उसने ASI को गोली मार दी। इसी बोगी के पास S-6 कोच था। माना जा रहा है कि गोली की आवाज सुनकर कुछ लोग देखने आए और चेतन के गुस्से का शिकार हो गए।

फिलहाल चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मृतकों में एक यात्री की पहचान कादर भाई के रूप में की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH