फेसबुकिया प्यार के लिए एक और ' सीमा ' सरहद पार कर आई भारत , 06 साल पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फेसबुकिया प्यार के लिए एक और ' सीमा ' सरहद पार कर आई भारत , 06 साल पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
नई दिल्ली 30 जुलाई 2023 - पाकिस्तान से भागकर भारत पहुंची सीमा हैदर और भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू मीणा की कहानी पिछले कुछ दिनों से खूब चर्चा में है. दोनों की कहानी में कॉमन बात है कि दोनों महिलाओं ने प्यार के लिए अपना देश छोड़ पड़ोसी मुल्क को अपना लिया. अब ऐसी ही कहानी दक्षिण भारत से आई है, जहां एक महिला फेसबुक फ्रेंड से शादी करने के लिए समंदर पार करके भारत पहुंच गई।

ये कहानी है श्रीलंका की रहने वाली विग्नेश्वरी (25) की जो फेसबुक पर मिले प्यार के साथ पूरी जिंदगी बिताने आंध्र प्रदेश आ गईं. विग्नेश्वरी टूरिस्ट वीजा पर भारत आई हैं।

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के रहने वाले लक्ष्मण (28) और श्रीलंका की विग्नेश्वरी (25) की मुलाकात 2017 में फेसबुक पर हुई थी. दोनों के बीच बातचीत शुरु हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. काफी समय तक बात करने के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया।

सब कुछ तय होने के बाद विग्नेश्वरी 08 जुलाई को कोलंबो से फ्लाइट के जरिए चेन्नई पहुंची. यहां पर लक्ष्मण उसे लेने के लिए पहले से ही आया हुआ था और उसे लेकर घर आया. यहां वी कोटा मंडल के एक मंदिर में दोनों ने 20 जुलाई को शादी कर ली. इस शादी के लिए लक्ष्मण के घर वालों की भी रजा मंदी थी।

इस शादी की चर्चा आस-पास के इलाकों में होने लगी. चर्चा शुरू हुई तो विग्नेश्वरी की मुश्किल भी शुरू हुई. विग्नेश्वरी टूरिस्ट वीजा पर आई है, जो 15 अगस्त को खत्म हो रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक चित्तूर पुलिस ने उसे बुलाया और तय तारीख से पहले देश छोड़कर जाने को कह दिया।

पुलिस के कहने पर विग्नेश्वरी ने कहा कि वह वापस नहीं जाना चाहती है और उसने सरकार से अनुरोध किया है कि वह अपने पति के साथ यहीं रहना चाहती है और उसके रहने का इंतजाम किया जाए. पुलिस ने उसे प्रक्रिया की जानकारी दी, जिसके बाद उसने एक साल के वीजा विस्तार के लिए आवेदन दिया है. SP ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि भारतीय नागरिक से शादी के आधार पर उसे वीजा विस्तार मिल सकता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH