दूसरी पत्नी की हत्या कर लाश को दफनाया , साली से की हैवानियत , पहली पत्नी का राज है सीने में दफन , अब होगा,,,

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दूसरी पत्नी की हत्या कर लाश को दफनाया , साली से की हैवानियत , पहली पत्नी का राज है सीने में दफन , अब होगा,,,
उधमसिंह नगर 30 जुलाई 2023 - उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में ऐसा मामला सामने आया है जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। एक युवक संतोष कुमार ने दो महीने पहले अपनी पत्‍नी केदल की हत्‍या कर शव गड्ढे में गाड़ दिया। फिर साइको किलर ने नाबालिग साली से दुष्कर्म किया। उसके नाखून उखाड़ दिए और प्राइवेट पार्ट जख्‍मी कर दिया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पत्‍नी के शव को जमीन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि पत्नी का उसके भाई के साथ अवैध संबंध थे। दोनों के बीच आये दिन झगड़ा हुआ करता था। 2019 में पत्नी ने उसके खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया था। वह तीन माह की जेल भी काट कर आया था। इसी बात को लेकर दो महीने पहले रात में दोनो के बीच झगड़ा हो गया। आरोपी ने उसकी लाठी-डंडे से हत्या कर शव को नाले में दफन कर दिया।

जांच में पुलिस को जानकारी हुई कि संतोष ने अपनी नाबालिग साली के साथ भी शारीरिक संबंध बनाए। जब इस बात की जानकारी परिजनों को लगी तो वह उसे वापस ले गए। दो महीने पहले आरोपी ने केदल की हत्या कर शव को गड्ढे में गाढ़ दिया। इसके बाद वह अपने ससुराल पहुंचा और अपनी नाबालिक साली को घर ले आया। 

यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म कर कथित शादी कर ली। इन दो माह में आरोपी ने नाबालिग को कई प्रकार की प्रताड़ना दी। SSP मंजू नाथ टीसी ने बताया कि आरोपी साइको है। जिस तरह से उसने पत्‍नी की हत्‍या की है, उससे लगता है कि उसने पहली बीवी की भी हत्‍या की है। मामले की जांच की जा रही है। जरूरत पढ़ने पर पॉलीग्राफ टेस्ट भी किए जाएंगे।

ताज़ा समाचार

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH