सब इंस्पेक्टर ने महिला एस आई के साथ किया दुष्कर्म , मामला पहुँचा DGP तक आरोपी एस आई हुआ ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सब इंस्पेक्टर ने महिला एस आई के साथ किया दुष्कर्म , मामला पहुँचा DGP तक आरोपी एस आई हुआ ,,
गंजम 25 अगस्त 2020 - ओडिशा गंजम जिले में बलात्कार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे आरोपी भी पुलिस अफसर है और पीड़िता भी पुलिस अधिकारी है ।

दरअसल, एक महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने सहकर्मी सब इंस्पेक्टर पर उसके संग बलात्कार करने का आरोप लगाया है. इल्जाम है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर ने महिला एसआई को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया. अब यह मामला प्रदेश के पुलिस प्रमुख ( DGP) तक जा पहुंचा है.
मामला ओडिशा के गंजम जिले का है. जहां खल्लिकोट पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एक महिला सब इंस्पेक्टर ने ही बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी सब-इंस्पेक्टर की पहचान सिलू ढल के रूप में हुई है , वह वर्तमान में आंध्र प्रदेश के गंजाम जिले के खल्लिकोटे पुलिस स्टेशन में तैनात है.
पीड़ित महिला पुलिसकर्मी सोमवार को ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (DGP) के कार्यालय पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर ने उससे शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए. पहले वो शादी की बात करता रहा लेकिन बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया.
पीड़िता महिला एसआई दरिंगीबाड़ी पुलिस स्टेशन में तैनात है. एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर काटने के बाद सोमवार को महिला एसआई ने राज्य के डीजीपी अभय से संपर्क किया और इस मामले में हस्तक्षेप कर आरोपी एसआई के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की.
पीड़िता ने कहा कि 2017 में बीजू पटनायक राज्य पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान  आरोपी एसआई सिलु ढाल ने उसे प्रपोज़ किया था. हालांकि, उसने उसके प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया था. बावजूद इसके वह उसे व्हाट्सएप पर नियमित रूप से मैसेज भेजकर प्रपोज करता था.
बाद में उनकी ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद महिला एसआई की पोस्टिंग संबलपुर के जमांकिरा पुलिस स्टेशन में हो गई. आरोपी एसआई ढाल एक दिन महिला एसआई से मिलने के लिए उसके कमरे पर जा पहुंचा और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए. हालांकि महिला एसआई विरोध करती रही और रात भर रोती भी रही.
पीड़िता सब इंस्पेक्टर ढाल से कहा कि बिना शादी के ऐसा करना अपराध था, तो ढाल ने महिला एसआई से शादी करने का वादा का कर लिया. जब इस केस के बारे में आजतक/इंडिया टुडे की टीम ने ओडिशा के डीजीपी अभय से फोन पर बात की तो उन्होंने इस केस संबंधित कोई जवाब नहीं दिया. हालांकि पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी सब इंस्पेक्टर फरार हो गया है ।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH