रायगढ़ में बड़ा हादसा , 5 मंजिला इमारत हुआ धरासाई , दो सौ से अधिक लोगो के दबे होने की आशंका , राहत कार्य जारी ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रायगढ़ में बड़ा हादसा , 5 मंजिला इमारत हुआ धरासाई , दो सौ से अधिक लोगो के दबे होने की आशंका , राहत कार्य जारी ,,
रायगढ़ 24 अगस्त 2020 - महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक भीषण हादसे की खबर आ रही है. रायगढ़ में एक 5 मंजिला इमारत ढह गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इमारत के मलबे में 200 लोग दबे हुए हैं. इमारत के ढहने की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं. अधिकारियों ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक घटनास्थल के लिए 3 एनडीआरएफ की टीमों को रवाना कर दिया गया है. ये घटना रायगढ़ काजलपुरा इलाके की बतायी जा रही है. फिलहाल रहात और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और मलबे से लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है.

वहीं इस घटना पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अदिति एस तटकरे ने कहा कि रायगढ़ जिले के महाड में एक 5 मंजिला इमारत की 3 मंजिलें ढह गई है. वहां 200 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है, फिलहाल 15 लोगों को बचाया गया है. खबरों के अनुसार राहत और बचाव के लिए 4 से 5 और टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है. बताया जा रहा है कि इस इमारत में 50 परिवार रहते थे. ये इमारत 10 साल पुरानी बताई जा रही है. बता दें कि मौसम विभाग दो दिन पहले ने मुंबई के अलावा पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़ और कोंकण रीजन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था.

इमारत गिरने की सूचना मिलने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्थिति की जानकारी ली है. सीएम उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने महाड में इमारत ढहने के बारे में जानकारी लेने के लिए विधायक भारत गोगावले और वहां की कलेक्टर निधि चौधरी से बात की. उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया है कि तेजी से बचाव और राहत कार्यों के लिए हर संभव कदम जाएगा

वहीं रायगढ़ की डीएम ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रायगढ़ के महाड में बिल्डिंग गिरी, 5 मंजिला इमारत अचानक गिरी, 50 लोगों के मलबे में दबने की आशंका, पुलिस ने 30 लोगों को सकुशल निकाला, पुणे से 3 एनडीआरएफ टीमें रवाना हुईं, मौके पर रेस्क्यू के लिए टीमें रवाना हुईं, बिल्डिंग में करीब 40 फ्लैट थे.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH