CBI सुशांत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से आज कर सकती है पूछताछ , सी बी आई ने तेज की जांच ,,

बॉलीवुड , 24-08-2020 7:13:19 PM
Anil Tamboli
CBI सुशांत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से आज कर सकती है पूछताछ , सी बी आई ने तेज की जांच ,,
मुम्बई 24 अगस्त 2020 - बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से अधिक हो चुका है। ऐसे में अब सीबीआई ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में सीबीआई की एक टीम मुंबई में सुशांत मामले से जुड़े हर पहलू को अच्छे से जांच रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि सीबीआई रिया को समन भेज पूछताछ के लिए बुला सकती है।  सोमवार को सीबीआई सुशांत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है। 

बता दें, रिया इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ अपने बेटे को आत्महत्या के लिये बाध्य करने सहित कई गंभीर आरोपों में शिकायत दर्ज कराई थी। 

सीबीआई अधिकारियों ने रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और रसोईया नीरज सिंह तथा घरेलू सहायक दीपेश सावंत से डीआरडीओ अतिथि गृह में अभिनेता की मौत के सिलसिले में पूछताछ की। एक अधिकारी ने बताया कि जांच दल के अधिकारी बाद में इन लोगों के साथ बांद्रा में अभिनेता के फ्लैट पर भी गए। अधिकारी ने कहा कि रविवार सुबह सांताक्रूज के कलीना इलाके में स्थित डीआरडीओ अतिथि गृह में पिठानी, नीरज और सावंत अलग-अलग पहुंचे। 

केंद्रीय जांच दल के अधिकारी यहीं ठहरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 14 जून को जब राजपूत (34) अपने कमरे में फंदे से झूलते पाए गए थे तब वे घर में मौजूद थे। इन तीनों से सीबीआई अधिकारियों ने करीब पांच घंटे तक पूछताछ की और बाद में करीब पौने तीन बजे वह इन लोगों को अपने साथ लेकर उपनगरीय बांद्रा के मों ब्लां अपार्टमेंट स्थित दिवंगत अभिनेता के घर गए। 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से परिवार वालों के साथ-साथ फैंस भी बेहद दुखी हुए हैं। सुशांत सिंह मौत के मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। ऐसे में सभी को इस केस में जल्द से जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है। सीबीआई भी अपनी जांच तेजी के साथ कर रही है। रविवार को सीबीआई ने सुशांत के कुक से काफी देर तक पूछताछ की। इस पूछताछ के दौरान कई नई बातें निकलकर सामने आईं। 

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में सुशांत के कुक नीरज सिंह ने बताया है कि सुशांत के पुराने घर में अपने आप ड्रम बजना, लिफ्ट का ऊपर नीचे आना और कमरे की लाइट अचानक बंद हो जाना जैसी तमाम घटनाएं होती थीं। नीरज ने बताया कि जब सुशांत सर पाली बाजार में कैप्री हाइट्स बिल्डिंग में रहते थे, उस वक्त मैंने उनके साथ काम करना शुरू किया था।

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। सुशांत के फैंस के साथ तमाम सेलेब्स दिवंगत अभिनेता के परिवार वाले भी सुशांत के लिए लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। शनिवार को सुशांत के कुक नीरज, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पीठानी और दोस्‍त दीपेश सावंत के अपार्टमेंट सीबीआई की टीम पहुंची। इन तीनों से सीबीआई ने काफी देर तक पूछताछ की।

वहीं सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की एक कामन फ्रेंड ने इन दोनों को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक यह दोस्त दोनों के काफी करीब थीं। दोस्त के मुताबिक रिया न सिर्फ सुशांत के पैसों का कंट्रोल करती थी बल्कि वह उसके दिमाग को भी अपने वश में कर चुकी थीं। इसके अलावा वह शॉपिंग पर भी सुशांत के काफी पैसे खर्च करती थीं। 

ताज़ा समाचार

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH