लड़कियों से ज्यादा लड़के हो रहे रेप का शिकार , सरकारी रिपोर्ट में बड़ा दावा

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लड़कियों से ज्यादा लड़के हो रहे रेप का शिकार , सरकारी रिपोर्ट में बड़ा दावा
नई दिल्ली 16 जुलाई 2023 - पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. दावा किया गया है कि पड़ोसी देश में लड़कियों से ज्यादा लड़के रेप का शिकार बन रहे हैं. बड़ी संख्या में कम उम्र के बच्चे शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब प्रांत में लड़कों के खिलाफ यौन शोषण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

पंजाब सरकार के गृह विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रेप के मामलों में इजाफा हो रहा है. 2023 के पहले पांच महीनों में सत्तर प्रतिशत लड़के यौन शोषण का शिकार हुए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल के पहले पांच महीनों के दौरान, पंजाब में बाल शोषण (बलात्कार) की लगभग 1,400 घटनाएं दर्ज की गईं. जिनमें से 965 (70 प्रतिशत) पीड़ित लड़के और 435 (30 प्रतिशत) लड़कियां थीं. जो कि हैरान करने वाला है।

सरकारी रिपोर्ट के  अनुसार, अदालतों में मुकदमे का सामना करने वाले अपराधियों में ज्यादातर मामलों में पीड़ितों के परिचित थे. इसमें कहा गया है कि 55 फीसद मामलों में पीड़ितों के पड़ोसी थे. 13 फीसद रिश्तेदार और 32 फीसद अजनबी थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि ये केवल वे मामले हैं, जिनकी शिकायत की गई और कोर्ट तक पहुंचे. इसके साथ ही बहुत से ऐसे भी मामले होते हैं, जो लोक-लाज और डर के  कारण सामने नहीं आ पाते।

डॉन अखबार ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा पाकिस्तान में बाल यौन शोषण की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक हैं. देश में बढ़ते बाल यौन शोषण की घटनाओं के लिए  गरीबी, अशिक्षा और सामाजिक असमानताओं को जिम्मेदार माना गया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंजाब में सबसे अधिक 220 बलात्कार के मामले गुजरांवाला में दर्ज किए गए हैं. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रावलपिंडी में बलात्कार के सबसे कम 69 और लाहौर में 89 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के डेरा गाजी खान में 199, शेखूपुरा में 128, फैसलाबाद में 186, मुल्तान में 140, बहावलपुर में 129 और सरगोधा में 103 मामले दर्ज हुए हैं।

सोर्स - abp

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH