हॉटल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा , युवकों के साथ स्कूल ड्रेस में मिली छात्राएं

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हॉटल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा , युवकों के साथ स्कूल ड्रेस में मिली छात्राएं
उधमसिंह नगर 15 जुलाई 2023 - ऊधमसिंहनगर में आए दिन सेक्स रैकेट पकड़े जा रहे हैं। यहां कभी स्पा सेंटर तो कभी होटलों में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इस बार मामला रुद्रपुर का है, जहां एक होटल में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर छापेमारी की तो वहां 3 युवक और 3 नाबालिग लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। इनमें से एक लड़की तो स्कूल यूनिफॉर्म में होटल पहुंची हुई थी। 

अपने बयान में नाबालिग लड़कियों ने आरोपी युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी डरा-धमकाकर उनसे देह व्यापार करा रहे थे। उनके अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से होटल मालिक और संचालक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सूचना मिली थी कि यहां आवास विकास क्षेत्र में स्थित एक होटल में नाबालिग स्कूली बच्चियों से देह व्यापार कराया जा रहा है।

पुलिस ने होटल में दबिश दी तो वहां तीन नाबालिग लड़कियां आरोपी युवकों के साथ पकड़ी गईं। इन सभी की होटल के कस्टमर एंट्री रजिस्टर में एंट्री नहीं थी। सभी को बिना आईडी प्रूफ और बिना एंट्री के ही होटल में ठहराया गया था। स्कूल ड्रेस में मिली लड़की ने पुलिस को बताया कि युवक उन सभी को पैसे देने का लालच देकर लाए थे, और यहां उनके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। 

इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिनमें होटल संचालक जगदीश उर्फ जग्गी , होटल मालिक आरेंद्र , उत्तम सरकार , बिपिन मौर्य और इस्लाम मियां उर्फ राजा शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 370, 376, 120 बी आईपीसी और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम व पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

ताज़ा समाचार

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH