अपडेट - विवाहिता से 05 हजार से ज्यादा बार दुष्कर्म का मामला , 143 लोगो के खिलाफ 42 पेज पर FIR दर्ज ,,

देश , 22-08-2020 9:16:02 PM
Anil Tamboli
अपडेट - विवाहिता से 05 हजार से ज्यादा बार दुष्कर्म का मामला , 143 लोगो के खिलाफ 42 पेज पर FIR दर्ज ,,
हैदराबाद 22 अगस्त 2020 - तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने 143 लोगों पर अपने साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, अलग-अलग घटनाओं में कुल 143 लोगों ने उसके साथ अनगिनत बार दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 42 पेज की FIR दर्ज कर ली है।

हैदराबाद में पुंजागुट्टा पुलिस ने 42 पेजों में उन 143 लोगों का डीटेल दर्ज किया है, जिनके खिलाफ महिला ने आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी। खास बात यह है कि आरोपियों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। बहरहाल, पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में जिन लोगों पर इल्जाम लगाए हैं, उनमें परिचितों के अलावा मुख्य धारा की राजनीति, छात्र राजनीति, मीडिया, फिल्म और अन्य बैकग्राउंड के लोग शामिल हैं। शिकायत के अनुसार, शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने यौन उत्पीड़न किया और मारपीट भी की। इसके बाद उसने तलाक ले लिया और कॉलेज में पढ़ाई करने गई, वहां भी उसका रेप हुआ।

महिला के अनुसार, वह बीते कई सालों से यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही है लेकिन पहली बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुंजागुट्टा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की उपयुक्त धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला ने कई आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने और ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया है।

ताज़ा समाचार

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH