रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका , बिना परीक्षा के होगी सीधी भर्ती , जाने प्रक्रिया ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका , बिना परीक्षा के होगी सीधी भर्ती , जाने प्रक्रिया ,,
नई दिल्ली 22 अगस्त 2020 - युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के कई पदों पर निकली भर्ती…बिना परीक्षा होगा चयन ,, सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए इंडियन रेलवे ने भर्ती निकाली है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने पश्चिम रेलवे में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं और इसके लिए आवेदन कि आखिरी तारीख 22 अगस्त यानी आज है. योग्य व इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी के आधार पर आज रात 09 बजे तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

RRC ने वेस्टर्न रेलवे में जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (Junior Technical Associate) के पद के लिए भर्ती निकाली है. इसके लिए 18 वर्ष से 33 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि आरक्षित उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है. आयु की गिनती 22.07.2020 तक के आधार पर की जाएगी.

भर्ती के लिए आयु सीमा

> सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा – 18 वर्ष से 33 वर्ष
> ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा – 18 वर्ष से 36 वर्ष
> एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा – 18 वर्ष से 38 वर्ष

पदों का विवरण

> जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (वर्क्स) के लिए 19 पद
> जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (इलेक्ट्रिकल) के लिए 12 पद
> जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (टेली / एस एंड टी) के लिए 10 पद
> कुल 41 पद

योग्यता

वेस्टर्न रेलवे भर्ती के तहत जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (वर्क्स) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या संबंधित स्ट्रीम में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (इलेक्ट्रिकल) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की किसी भी स्ट्रीम में 4 साल के कोर्स की डिग्री का होना जरूरी है. 

इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी/महिला/अल्पसंख्यक/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये जमा करने होंगे.

चयन प्रक्रिया

वेस्टर्न रेलवे भर्ती के तहत उम्मीदवारों की किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी. बल्कि उनका चयन मेरिट और अनुभव के आधार पर किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH