25 वर्षीय युवती ने 139 लोगो पर लगाया 5 हजार से अधिक बार दुष्कर्म करने का आरोप ,,

देश , 22-08-2020 6:11:34 PM
Anil Tamboli
25 वर्षीय युवती ने 139 लोगो पर लगाया 5 हजार से अधिक बार दुष्कर्म करने का आरोप ,,
हैदराबाद 22 अगस्त 2020 - हैदराबाद की रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि बीते वर्षों के दौरान 139 लोगों ने उसका बलात्कार किया।कि इस दौरान उसका 5 हजार से अधिक बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। युवती ने छात्र संघ के नेताओं, फिल्म जगत के लोगों तथा अन्य लोगों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

पुलिस की मानें तो युवती ने डिग्री के दौरान अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। युवती का कहना है कि 2009 में उसकी शादी हुई थी और शादी के तीन महीने बाद ही उसके पति के कई दोस्तो ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया और यह पूरे नौ महीने तक जारी रहा। युवती के मुताबिक दिसंबर 2010 में उसका तलाक हो गया जिसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए अपने माता-पिता के घर आ गई।

मुंबई मिरर के मुताबिक, इसके बाद कई लोगों ने युवती का यौन शोषण किया और इस दौरान उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो बना लिए। युवती का आरोप है कि कई बार उसका सामूहिक दुष्कर्म किया गया और यहां तक कि जब वह गर्भवती हुई तो उसका अबॉर्शन भी कराया गया। आरोप के मुताबिक युवती को ड्रग दिए गए ताकि वह न्यूड डांस कर सके और इस दौरान उसके शरीर पर सिगरेट के निशान दाग दिए गए। युवती का आरोप है कि आरोपियों ने हथियार के बल पर धमकी दी थी कि यदि उसने सहयोग नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा।

देरी से शिकायत दर्ज कराने को लेकर अपनी सफाई देते हुए युवती ने कहा कि उसे अपनी जान का खतरा था। इसके बाद जब उसने एक एनजीओ के साथ अपनी व्यथा सुनाई तो एनजीओ ने उसे मॉरल सपोर्ट दिया। पुंजागुट्टा पुलिस थाने में इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2), 509, 354 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH