पुलिस ने निकाला गुण्डे बदमाशो का जुलूस , रंगदारी करने वाले गुंडो को उन्ही के इलाकों में कराया ,,

मध्य प्रदेश , 21-08-2020 10:53:15 PM
Anil Tamboli
पुलिस ने निकाला गुण्डे बदमाशो का जुलूस , रंगदारी करने वाले गुंडो को उन्ही के इलाकों में कराया ,,
इंदौर 21 अगस्त 2020 - मध्यप्रदेश के इंदौर पुलिस आरोपियों को जेल भेजने के साथ-साथ उन्हें सबक सिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है इसी कड़ी में बीती रात इंदौर पुलिस ने गुंडागर्दी और चाकूबाजी करने वाले गुंडों का जुलूस निकालने के साथ दो बदमाशों से उसी इलाके में कान पकड़वा कर उठक बैठक लगवाई जहां पर उन्होंने वारदात की थी.

उठक- बैठक के अलावा पुलिस ने मोहल्ले वालों के सामने जमीन पर नाक रगड़वाई और माफी मंगवाई. बदमाशों की ऐसी हालत देखकर इलाके के लोग खुश हुए और उन्होंने घरों की छत और बालकनी से तालियां बजाईं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पुलिस ने इन गुंडों से उस जगह पर नाक रगड़वाई जहां पर कार छीनने के लिए युवक को चाकू मारा था और उसका खून गिरा था. इन गुंडों ने इलाके के लोगों के सामने कहा  कि आगे से वो कोई भी गलत हरकत नहीं करेंगे. गुंडों की ऐसी हालत देखकर मोहल्ले के लोगों ने खुशी जताई और पुलिस का धन्यवाद किया.

द्वारकापुरी के एसएचओ धर्मवीर सिंह नागर ने बताया कि दोनों ने कार चोरी के इरादे से एक कार मालिक पर चाकू से हमला किया था, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल था. उस डर को दूर करने के लिए हमने इनका जुलूस निकाला है.  अपराधियों के कब्जे से चाकू भी बरामद किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया. 

इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने 21 अगस्त की सुबह शेयर किया है. एएनआई ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है की ‘इंदौर के द्वारकापुरी में पुलिस ने दो अपराधियों से उठक-बैठक कराई और उनके अपराधों के लिए लोगों से माफी मांगी.’  इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इस कार्यवाही के बाद मध्यप्रदेश पुलिस की जमकर तारीफ भी हो रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH