डेरी प्लांट में गैस का रिसाव , 14 मजदूर आये चपेट में 03 की हालत गंभीर ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
डेरी प्लांट में गैस का रिसाव , 14 मजदूर आये चपेट में 03 की हालत गंभीर ,,
चित्तूर 21 अगस्त 2020 - आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में गैस लीक होने की खबर सामने आई है. यह घटना चित्तूर के एक डेरी प्लांट में हुई है. जहां गैस लीक होने के कारण 14 मजदूर इसकी चपेट में आ गए, जिन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें से 3 मजदूरों की हालत अभी बेहद गंभीर बताई जा रही है.

गैस रिसाव से 14 मजदूर चपेट में आए

चित्तूर के कलेक्टर नारायण भारत गुप्ता का कहना है कि ‘डेरी में गैस के रिसाव होने के कारण वहां काम कर रहे 14 मजदूर इसकी चपेट में आ गए. गैस लीक होने से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में भर्ती कराए गए मजदूरों में से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, वहीं फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.’

चंद्रबाबू नायडू के बेटे ने जताई चिंता

डेरी में गैस के रिसाव के मामले में टीडीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश नारा ने चिंता जताते हुए ट्वीट किया है. उनका कहना है कि ‘चित्तूर के डेरी प्लांट से गैस लीक होने का कारण 12 से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं इस हादसे से लगभग 25 लोग प्रभावित हुए हैं. जितने भी लोग इस घटना में प्रभावित हुए हैं उनका बेहतर इलाज किया जाना चाहिए.’

पहले भी हुई गैस लीक की घटना

बता दें कि इससे पहले भी आंध्र प्रदेश में गैस लीक की घटना हो चुकी है. इसी साल 7 मई को विशाखापट्टनम के एलजी पॉलिमर्स कंपनी के एक प्लांट में गैस लीक हुई थी. जिसके कारण गैस की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हुई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH