छः साल के मासूम का अपहरण कर मांगी एक करोड़ की फिरौती , पुलिस ने ऐसा बिछाया जाल की अपहरण कर्ता ,,

मध्य प्रदेश , 21-08-2020 5:50:06 AM
Anil Tamboli
छः साल के मासूम का अपहरण कर मांगी एक करोड़ की फिरौती , पुलिस ने ऐसा बिछाया जाल की अपहरण कर्ता ,,
छतरपुर 21 अगस्त 2020 - मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर के छह साल के मासूम बेटे की अपहरण की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस लगातार अपहरणकर्ताओं का पता लगाने में जुटी थी. अपहरणकर्ताओं ने मासूम के परिजनों से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी. जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर पांच अपहरणकर्ताओं को फिरौती की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया है. 

दरअसल, सिविल लाइन थाना की चौबे कॉलोनी में दोपहर के समय घर के बाहर खेल रहे बच्चे को किडनैप कर लिया गया था. किडनैपिंग के बाद अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के पिता से एक करोड़ की फिरौती मांगी और रकम न देने पर बच्चे की हत्या की धमकी दी थी. 

परिवार ने बच्चे के अपहरण की सूचना पुलिस को दी. पुलिस की 4 टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं. यहीं नहीं पुलिस ने अपहरण की सूचना पर प्रॉपर्टी डीलर भास्कर तिवारी के नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इस बीच रात में प्रॉपर्टी डीलर फिरौती की राशि के तहत सोने चांदी के जेवरात और कैश अपहरणकर्ताओं को देकर वापस आ गए. पुलिस अपनी सूझबूझ से सुबह 4 बजे मासूम तक पहुंची और मासूम को निबाड़ी गांव की पहाड़ी से सकुशल बरामद कर लिया.

सागर के आई जी अनिल शर्मा का कहना है कि पुलिस ने चार आरोपियों में से दो को खोप निबाड़ी गांव के जंगल से गिरफ्तार किया. जहां अपहरणकर्ता बच्चे को जंगल में छोड़ वहां से फरार हो गए. तो वहीं, दो अपहरणकर्ता को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस पांच अपहरणकर्ताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही फिरौती की रकम भी पुलिस ने बरामद कर ली है.

आई जी अनिल शर्मा ने बताया छतरपुर शहर की चौबे कॉलोनी में 6 साल के बच्चे का अपहरण हुआ था. बच्चा घर के बाहर खेल रहा था तभी दो बाइक वाले उसे अपने साथ बैठाकर फरार हो गए थे. बच्चे के पिता के पास उसी रात करीब 2 बजे अज्ञात फोन आया और बच्चे को छुड़वाने के एवज में एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी. जिसके बाद पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी थी, साथ ही कई जानकारियां जमा कर और अपहरणकर्ताओं तक पहुंच गई.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH