बड़ी खबर - उत्तराखंड में भूस्‍खलन , बद्रीनाथ हाईवे पर लगा 06 किमी लंबा जाम , 30 हजार से अधिक यात्री फंसे

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - उत्तराखंड में भूस्‍खलन , बद्रीनाथ हाईवे पर लगा 06 किमी लंबा जाम , 30 हजार से अधिक यात्री फंसे
चमोली 29 जून 2023 - उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाईवे अवरुद्ध होने से लगभग 30 हजार तीर्थयात्री विभिन्न पड़ावों पर फंस गए हैं। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की छह किमी लंबी कतार लग गई। हाईवे अवरुद्ध होने से बद्रीनाथ धाम की यात्रा भी पूरे दिन ठप रही। NH की ओर से मौके पर दो JCB मशीन मलबा हटाने के लिए लगाई गई हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से तीर्थ यात्रियों को बिस्किट और पानी उपलब्ध कराया गया।

इससे पहले बुधवार को भी करीब 10 घंटे तक छिनका में हाईवे बंद रहा था। इसके अलावा गंगोत्री हाईवे पर मनेरी के पास पहाड़ी से बोल्डर आने के चलते आधे घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। हालांकि चारधाम से जुड़े अन्य राजमार्गों पर यातायात सुचारु है।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भारी वर्षा के बाद मलबा आने से सात वाहन दब गए। चमोली जिले में भारी वर्षा के चलते गुरुवार तड़के पांच बजे छिनका के पास भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया। NH की ओर से साढ़े सात बजे मलबा हटाकर हाईवे खोल दिया गया। इसके बाद सुबह 9ः49 बजे चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त करते हुए अलकनंदा में जा गिरा। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने शोर मचाकर हाईवे से गुजर रहे वाहनों को रोक दिया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोरी जोशी ने बताया कि बद्रीनाथ धाम व हेमकुंड से लौटने वाले 15 हजार से अधिक तीर्थयात्री पीपलकोटी, जोशीमठ और बिरही आदि स्थानों पर ठहरे हैं। जबकि, बदरीनाथ जाने वाले 15 हजार से अधिक तीर्थयात्री क्षेत्रपाल और चमोली में हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि भूस्खलन स्थल के दोनों ओर दुकानें और बाजार होने के चलते तीर्थ यात्रियों को खाने-पीने की परेशानी नहीं हुई।

ताज़ा समाचार

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH