छत्तीसगढ़ - कुत्ते ने पेश की वफादारी की मिसाल , जंगल में मादा भालू से लड़कर बचाई मालिक की जान

नारायणपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कुत्ते ने पेश की वफादारी की मिसाल , जंगल में मादा भालू से लड़कर बचाई मालिक की जान
नारायणपुर 28 जून 2023 - कुत्तों को वफादारी के लिए ही जाना जाता है। जब मालिक पर कोई समस्‍या आती है तो ये फुर्तीला जानवर खुद मौत के मुंह में कूद पड़ता है और वफादारी की मिसाल पेश करता है। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सामने आया है, जहां पालतू कुत्ता मालिक की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर मादा भालू से लड़ गया।

दरअसल, यह मामला नारायणपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर तहसील छोटेडोंगर का है। छोटेडोंगर से आठ किलोमीटर की दूरी पर मौजूद घने जंगलों के बीच बसे ग्राम तुरुसमेटा के रहने वाले 40 वर्षीय किसान घसियाराम अपने भाई और साले के साथ जंगल में मवेशियों को ढूंढने गया हुआ था। इसी दौरान अपने तीन बच्‍चों के साथ जंगल में विचरण कर रही मादा भालू ने घसियाराम पर अचानक हमला कर घायल कर दिया।

मादा भालू के हमले के बाद घसियाराम का भाई और साला डरकर उसे छोड़कर पेड़ पर चढ़ गए। तभी किसान के साथ गए पालतू कुत्ते ने वफादारी का परिचय देते हुए मालिक पर हमला कर रही मादा भालू पर धावा बोल दिया।

करीब आधे घंटे तक मालिक की जान बचाने के लिए पालतू कुत्ते और मादा भालू के बीच संघर्ष चला। अंत में घबरा कर मादा भालू अपने बच्‍चों के साथ घने जंगलों की तरफ भाग खड़ी हुई। इस घटना में ग्रामीण घसिया राम के चेहरे पेट और घुटनों पर गंभीर चोट आई है।

वहीं मादा भालू के हमले में घायल किसान को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जख्मी किसान का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। फिलहाल किसान की हालत खतरे से बाहर है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH