स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कोरोना संक्रमण को लेकर की ऐसी आशंका ब्यक्त जिसे सुन कर उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ , 23-05-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
रायपुर 23 मई - कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का बड़ा बयान आया है , स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने आशंका ब्यक्त की है कि राज्य में लगभग 10 फीसदी की आबादी कोरोना से संक्रमित हो सकती है , 10 फीसदी का अर्थ है की आने वाले समय में प्रदेश में 30 लाख लोग कोराना से ग्रसित हो सकते हैं और करीब 6 हजार लोगों की मौत हो सकती है। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव एक निजी टी वी चैनल से कोरोना से आने वाले संकट के बारे में बात कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इनमें से 20 प्रतिशत लोगों में ही लक्षण दिखाई देंगे।
15 हजार लोगों को आई सी यू की आवश्यकता होगी। करीब साढ़े 7 हजार लोग वेंटिलेटर पर होंगे जिसमें से 80 फीसदी लोगों की मौत हो सकती है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि अगर संक्रमित मरीज एक साथ आ जाएंगे तो ही समस्या होगी। नहीं तो प्रदेश में इलाज की पूरी व्यवस्था है। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से ICMR की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। बता दें कि कुछ दिन पहले रायुपर मेडिकल कालेज में भी कोरोना के संक्रमण को लेकर रिसर्च किया गया था जिसमें अगले 6 महीने में 1 लाख लोगों के संक्रमण की बात कही गई थी ।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार