एक गैंगस्टर ने अभिनेता सलमान खान की हत्या करने के लिए कराई रेकी , पकड़े गए आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक गैंगस्टर ने अभिनेता सलमान खान की हत्या करने के लिए कराई  रेकी , पकड़े गए आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा ,,
मुम्बई 18 अगस्त 2020 - फिल्म स्टार सलमान खान की हत्या के लिए मुंबई में रेकी करने वाले बदमाश को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ये रेकी कराई थी. भिवानी का रहने वाला राहुल लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा है.

पुलिस ने बताया कि राहुल अलग-अलग हत्याओं की चार घटनाओं को अंजाम दे चुका है. उसने अगस्त 2019 में झज्जर में एक शख्स की हत्या कर दी थी. लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर दिसंबर 2019 में पंजाब के मनोट में हत्या की एक घटना को राहुल ने अंजाम दिया था. इसी तरह उसने 20 जून 2020 को भिवानी में भी हत्या की घटना को अंजाम दिया था.

पुलिस का कहना है कि राहुल ने 24 जून 2020 को फरीदाबाद के एसजीएम नगर में हत्या कर चुका है. राहुल एनसीआर के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है. अभी क्राइम ब्रांच ने उसे उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई वारदात में शामिल होने का खुलासा किया है.

रेकी करने का यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब सलमान खान अपनी आले फिल्म ‘किक 2’ और बिग बॉस को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं. बिग बॉस के 14वें संस्करण को लेकर चर्चा तेज है. कोरोना संकट के बीच अभी इस शो में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के कोरोना टेस्ट और अन्य सावधानियों को लेकर चर्चा चल रही है. इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है कि इस बार शो का स्ट्रक्चर कैसा होगा.
एक गैंगस्टर ने अभिनेता सलमान खान की हत्या करने के लिए कराई  रेकी , पकड़े गए आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH