छत्तीसगढ़ - सेन्ट्रल जेल में हुआ गैंगवार , मैंडी और वसीम गैंग आपस मे भिड़े , विभाग में मचा हड़कंप

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सेन्ट्रल जेल में हुआ गैंगवार , मैंडी और वसीम गैंग आपस मे भिड़े , विभाग में मचा हड़कंप
बिलासपुर 23 जून 2023 - सेंट्रल जेल बिलासपुर में शुक्रवार की सुबह दो गुटों में गैंगवार हो गया। इस हमले में हिस्ट्रीशीटर मैडी घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि जेल में वर्चस्व को लेकर बदमाशों के बीच विवाद चल रहा है, जिसके चलते वसीम गैंग के बदमाशों ने मैडी पर हमला कर दिया। 

हिस्ट्रीशिटर मैडी उर्फ रितेश निखारे के साथ ही उसके गैंग के आधा दर्जन युवक सेंट्रल जेल में बंद है वहीं, वसीम गैंग के युवक भी जेल में सजा काट रहे हैं। बीते माह वसीम गैंग के लोगों ने मैडी गैंग के सिद्धार्थ शर्मा पर हमला कर दिया था, जिसके चलते उसके सिर में चोंट लगी थी। 

बताया जा रहा है कि जेल में बदमाशों का अलग अलग गैंग चलता है और उनके बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। बताया जा रहा है कि सेंट्रल जेल में हिस्ट्रीशीटर मैडी पर हमला करने की साजिश चल रही थी। शुक्रवार की सुबह वह मैडी अपने बैरक में था जब वह टायलेट गया उसी समय वसीम गैंग के बदमाश वहां आ गया और अचानक किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान वहां संजू हत्याकांड में बंद उत्तरप्रदेश के बदमाश पप्पू दाड़ी ने हमलावर को देख लिया और बीच-बचाव किया। 

इस विवाद के बाद मैडी का साथी सिद्धार्थ भी आ गया और उसने हमलावर बदमाश पर ब्लैड चला दिया। इस हमले में दोनों पक्षों के बदमाशों के घायल होने की खबर है। इधर, जेल में हमले की खबर सुनकर शुक्रवार को मैडी के परिजन सेंट्रल जेल मुलाकात करने पहुंचे। लेकिन, जेल प्रबंधन ने उनकी मुलाकात नहीं कराई। 

परिजनों का आरोप है कि केंद्रीय जेल में बंद तालापारा के विचाराधीन बंदी के परिजन भी इसी तरह मिलने गए थे और उनकी मुलाकात नहीं कराई गई थी। फिर दूसरे दिन उसकी मौत की खबर आ गई। उन्होंने जेल प्रबंधन पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। 

जेल में गैंगवार की जानकारी लेने के लिए जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी से संपर्क किया गया। लेकिन, उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया और न ही उन्होंने मेसेज का कोई जवाब दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH