चुनाव से पहले भाजपा को लगा तगड़ा झटका पूर्व विधायक सहित कई पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ

मध्य प्रदेश , 24-06-2023 2:16:52 AM
Anil Tamboli
चुनाव से पहले भाजपा को लगा तगड़ा झटका पूर्व विधायक सहित कई पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ
भोपाल 23 जून 2023 - मध्‍य प्रदेश के पूर्व मंत्री भाजपा नेता दीपक जोशी के बाद कटनी जिले के विजय राघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक ध्रुवप्रताप सिंह सहित पार्टी पदाधिकारियों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शुक्रवार को पूर्व जनपद अध्यक्ष शंकर महतो , पूर्व संगठन पदाधिकारी भूपेन्द्र सिंह , रोहित शर्मा सहित अन्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आने वालों की तो बुलेट ट्रेन चल रही है भाजपा के कई नेता अब हमारे साथ आना चाहते हैं।

कमल नाथ ने कहा कि पूर्व विधायक ध्रुवप्रताप सिंह , शंकर महतो के साथ अन्य ने जो निर्णय लिया है वो कांग्रेस जनता के हित और प्रदेश के भविष्य के लिए है। आज भाजपा से लोग प्रताड़ित हैं। प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को विदा करने के लिए तैयार बैठी है। मैं भी प्यार से विदा करूंगा क्योंकि उनका समय आ गया है।

उन्‍होंने कहा कि चुनाव में अब जब पांच माह बचे हैं तो शिवराज जी को बहनें और कर्मचारी याद आने लगे हैं पर 18 साल क्या किया, इसका कोई उत्तर नहीं है। वहीं पूर्व विधायक ध्रुवप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी मूल भावना से भटक गई है। भ्रष्टाचार चरम पर है। पार्टी में वरिष्ठ नेताओं से बात करो तो सुन तो सब लेते हैं लेकिन उस दिशा में काम नहीं होता।

उन्हाेंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को लेकर कहा कि वे कार्यकर्ताओं को पहचानते तक नहीं है। शंकर महतो ने सरकार पर आरोप लगाया कि गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह , नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH