केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तबियत बिगड़ी , देर रात किये गए एम्स में भर्ती ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तबियत बिगड़ी , देर रात किये गए एम्स में भर्ती ,,
नई दिल्ली 18 अगस्त 2020 - कोरोना से जंग जीतने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संथान में भर्ती कराया गया है। एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में अनुभवी डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है।

रात 2 बजे हुए भर्ती

अमित शाह को देर रात करीब 2 बजे एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें पुराने प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। एम्स के मुताबिक, उनकी हालत सामान्य है और स्थिर है। उन्हें सांस से संबंधित परेशानी बताई जा रही है। इस वजह से एम्स निदेशक डाॅ. रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा है।

वहीं, समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद वह यहां पर भर्ती हुए हैं और अमित शाह अस्पताल से ही कामकाज कर रहे हैं।

मेदांता में चला था ईलाज

गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती देश के गृहमंत्री अमित शाह पिछले सप्ताह 14 अगस्त को ही संक्रमण से मुक्त हुए थे। उन्होंने स्वयं ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्हें शुक्रवार शाम 5 बजकर 58 मिनट पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह के चलते स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।

अमित शाह ने किया ट्वीट -

शुक्रवार को अपने स्वास्थ्य के बारे में अमित शाह ने ट्वीट कर बताया था कि आज (शुक्रवार) मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH