सात साल पहले डकैती कर फरार हुआ आरोपी मुंबई में खोद रहा था गड्ढे

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सात साल पहले डकैती कर फरार हुआ आरोपी मुंबई में खोद रहा था गड्ढे
खंडवा 22 जून 2023 - घासपुरा क्षेत्र में उर्दू स्कूल के पीछे रहने वाले अधिवक्ता गनी भाई फिदवी के घर डकैती डालने के मामले में सात से साल से फरार आरोपित विष्णु शिंदे को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। जालना का रहने वाला विष्णु घटना के बाद से फरार था। वह मुंबई में पाइप लाइन के लिए गड्ढे खोदने का काम करते हुए पकड़ा गया। घासपुरा निवासी अधिवक्ता गनीभाई फिदवी के घर 06 अगस्त 2016 की रात करीब 03 बजे 12 बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

घर वालो को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर बदमाश सऊदी अरब की मुद्रा सहित करीब 15 लाख के गहने और दस लाख रुपये ले गए थे। पुलिस ने 23 अगस्त 2016 को महाराष्ट्र और राजस्थान से आठ आरोपितों को पकड़ा था। तीन आरोपित जालना निवासी विष्णु पुत्र गंगाराम शिंदे और सलूजा कालोनी निवासी सद्दाम पुत्र सईद और शकील पुत्र जुम्मन हाथ नहीं आए थे। इसके बाद से पुलिस लगातार इन तीनों की तलाश कर रही थी। इस बीच शकील को पुलिस ने पकड़ लिया था। लेकिन विष्णु और सद्दाम का पता नहीं चल पा रहा था।

कोतवाली TI बलराम सिंह राठौर को सूचना मिली कि विष्णु मुंबई में है। मंगलवार को उसकी लोकेशन मिलने पर TI ने उसे पकड़ने के लिए टीम रवाना की। बुधवार को विष्णु को गिरफ्तार कर खंडवा लाया गया आरोपित को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ कर डकैती का माल जब्त किया जाएगा। अब इस मामले में एक आरोपित रह गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH