छोटू और शिवानी हत्याकांड में मिले अहम सुराग , पुलिस लाश को अब तक नही कर पाई है बरामद

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छोटू और शिवानी हत्याकांड में मिले अहम सुराग , पुलिस लाश को अब तक नही कर पाई है बरामद
मुरैना 21 जून 2023 - प्रेम प्रसंग के कारण हत्या कर फेंके गए राधेश्याम उर्फ छोटू तोमर और शिवानी तोमर के शवों की तलाश चंबल नदी में बंद कर दी गई है। बीहड़ क्षेत्र में छानबीन कर रही पुलिस टीम को एक शर्ट और दुपट्टा मिला है, जिसे मृतक छोटू के स्वजन ने पहचाना है।

यह कपड़े मृतका के हैं या नहीं? अब इसकी जांच चल रही है। संभावना है, कि गुरुवार को इस मामले में पुलिस हत्या का केस दर्ज कर सकती है। अभी तक छोटू और शिवानी की गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज है।

गौरतलब है कि प्रेम प्रसंग के चलते अंबाह थाना क्षेत्र के रतनबसई गांव निवासी शिवानी तोमर और पड़ोसी गांव बालूपुरा के राधेश्याम तोमर की हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। शिवानी के पिता राजपाल सिंह तोमर व अन्य स्वजन ने पुलिस को बताया था कि तीन जून को दोनों की हत्या कर शवों को चंबल नदी में फेंक दिया है।

SDRF की टीम चार दिनों से चंबल नदी में 10 से 12 किलोमीटर का क्षेत्र खंगाल चुकी है, लेकिन शवों का कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को पुलिस को बीहड़ क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान एक शर्ट, एक दुपट्टा व कुछ और कपड़े मिले हैं। छोटू के परिवार ने शर्ट को छोटू और दुपट्टा शिवानी का बताया है।

पुलिस अब कपड़ों की जांच कर रही है, कि यह किसके हैं। यदि यह कपड़े शिवानी व छोटू को निकले तो यह बात भी काफी हद तक साफ हो जाएगी, कि शवों को चंबल नदी में नहीं फेंका गया है, बल्कि बीहड़ में ही कहीं दफनाया गया है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH