जिले में शुरू हुई तेज बारिश , कई मकान ढहे , जनजीवन हुआ अस्त ब्यस्त , दो दिन ऐसे ही रहेंगे हालात

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिले में शुरू हुई तेज बारिश , कई मकान ढहे , जनजीवन हुआ अस्त ब्यस्त , दो दिन ऐसे ही रहेंगे हालात
मुरैना 20 जून 2023 - बिपरजाय तूफान के कारण अंचल में बिन मानसून के झमाझम बारिश का दौर जारी है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण मुरैना जिले के अलग-अलग गांवों में आठ मकान ढह गए। इन हादसों में दो महिलाएं घायल हो गईं, वहीं मलबे के दबकर एक भैंस भी मर गई।

उधर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए बिपरजॉय तूफान का असर बढ़ने के कारण आगामी 48 घंटे तक आंधी व तेज बारिश की संभावना जताई है। बीते 24 घंटे में मुरैना में 101 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश के कारण तापमान दो दिन में 10 डिग्री लुढ़ककर 31 डिग्री आ गया है, जिससे गर्मी से राहत मिली है, मौसम भी सुहाना हो गया है।

गौरतलब है कि विपरजॉय तूफान के कारण सोमवार की सुबह से ग्वालियर-चंबल अंचल का मौसम बदला हुआ है। सोमवार के को दिन भर और फिर बीती रात हवा के साथ झमाझम बारिश जारी रही।

रात में लगातार हुई बारिश के कारण सिहोनिया थाना क्षेत्र के पार्थ का पुरा गांव में बारिश से रामोतार सिंह तोमर का दो मंजिला मकान आधी रात को ढह गया। जब मकान ढहा, तब पूरा परिवार सोया हुआ था। मकान का पिछला हिस्सा ढहा जिसके मलबे में दो महिलाएं राजवाला तोमर व शिखा तोमर घायल हो गई।

दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।सिहोनियां क्षेत्र के ही पुरावस खुर्द गांव में जिलेदार राठौर के मकान का आधा हिस्सा ढह गया। गनीमत यह रही, कि इस हादसे की चपेट में परिवार का कोई सदस्य नहीं आया, लेकिन मकान से सटकर बंधी भैंस दीवार के नीचे दबकर मर गई।

माता बसैया थाना क्षेत्र के सुरजनपुर गांव में राधेश्याम डण्डोतिया का मकान ढह गया। दिमनी के फिलोजपुर खैराे गांव में रामजीलाल बघेल का मकान बारिश के बीच जमींदोज हो गया। इनके अलावा जौहा गांव में, गंज रामपुर में, बड़ापुरा गांव में, देवीपुरा गांव और पोरसा क्षेत्र में एक मकान ढहा है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH