KSK महानदी के मजदूर के जहर सेवन के बाद मजदूरो में भारी आक्रोश, प्लांट छावनी में हुआ तब्दील ,,

जांजगीर चाम्पा , 17-08-2020 11:10:51 PM
Anil Tamboli
KSK महानदी के मजदूर के जहर सेवन के बाद मजदूरो में भारी आक्रोश, प्लांट छावनी में हुआ तब्दील ,,
अकलतरा 17 अगस्त 2020 - विगत साल भर से जारी के एस के महानदी पावर कम्पनी के 20 भूविस्थापित मजदूरो का मुद्दा अब उग्र होने के साथ आत्मघाती हो गया है।
 
रविवार को जिला श्रम पदाधिकारी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा पारुल माथुर की अध्यक्षता में बैठक हुई थी जिसमे अपर कलेक्टर लीना कोसम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, एस डी एम मेनका प्रधान, एस डी ओ पी जितेंद्र चंद्राकर कम्पनी प्रबन्धन की ओर से वेणुगोपाल, अजय अग्रवाल , जी के ओझा राजू कुमार एवँ श्रमिक संघ एच एम एस से बलराम गोस्वामी , शेरसिंह राय , लोभन साहू उपस्थित रहे , बैठक में मजदूरो की बहाली सम्बन्धी मुद्दे पर नतीजा नही निकला और अधिकारी वापस चले गए जिसके बाद साल भर से बहाली के लिए जद्दोजहद करने वाले रामनाथ केवट नाम के बर्खास्त मजदूर की बर्दाश्त की सीमा उस समय ख़त्म हो गयी जब उसे यह पता चला कि आज भी बहाली नही हुई है फिर उसने अचानक आत्मघाती कदम उठाते हुए श्रम पदाधिकारी के कार्यालय में के के सिंह के सामने ही जहर सेवन कर लिया जिसके बाद वहाँ स्थिति अनियंत्रित हो गई , एम्बुलेंस के इंतजार में भी समय बर्बाद किया जा रहा था मजदूरो के हंगामे के बाद के के सिंह की निजी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया गया फिर रात में उसे अपोलो रिफर कर दिया गया, जिसके बाद जैसे ही यह बात मजदूरो को पता चला तो छ ग पावर मजदूर संघ (एच एम एस) के द्वारा प्लांट में काम बन्द करने का आह्वान आज किया गया था जिसके बाद मजदूरो ने जमकर नारेबाजी किया और प्लांट प्रबंधक वेणु गोपाल और श्रम पदाधिकारी के के सिंह के खिलाफ एफ आई आर कर गिरफ्तारी की मांग किया गया जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया बाद में  स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एस डी एम मेनका प्रधान एस डी ओ पी जितेंद्र चंद्राकर पहुँच कर आश्वासन दे रहे थे तभी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मंजू सिंह भी पहुँची और उनके उपस्थिति में प्रशासन के द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि कल शाम तक प्रबन्धन से चर्चा करके मजदूरो के पक्ष में फैसला लिए जाने के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त किया गया, संघ के बलराम गोस्वामी ने बताया कि हम मजदूर कानून व्यवस्था के खिलाफ नही है किंतु हमारे साथ लगातार नियम कानूनों को ताक में रख कर अन्याय किया जा रहा है जिसके वजह से हमारे बीच के मजदूर साथी रामनाथ केवट ने इस तरह का बड़ा कदम उठाया है जिसके जिम्मेदार कारखाना प्रबंधक है और जिला श्रम पदाधिकारी है, इसलिए हमारी मांग है कि दोषियों के ऊपर सख्त कार्यवाही हो जिसके उकसाने से यह घटना घटी है, प्रशासन के सभी निर्देशों का हम लगातार सम्मान कर रहे है किंतु अब भी परिणाम हमारे पक्ष में नही आया तो हमारे लिए सारे विकल्प खुले है हम किसी भी हद तक जाकर संघर्ष करेंगे, अगर जल्द ही सभी भुविस्थापित मजदूरो की बहाली नही होती है तो कुछ भी होता है तो सारी जवाबदारी प्रबन्धन एवं प्रशासन की होगी।
KSK महानदी के मजदूर के जहर सेवन के बाद मजदूरो में भारी आक्रोश, प्लांट छावनी में हुआ तब्दील ,,

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH